दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदा की माने तो दिल्ली सरकार के जिला न्यायधीश (SDM) एक FIR लिखवाने के लिए दर बद्र भटक रहे हे। आलम यह हे की दिल्ली पुलिस का कोई भी थाना FIR लिखने को तयार नहीं हे । दिल्ली सरकार ने कुछ दिनों पहले भ्रष्टाचार पे लगाम लगाने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करने की ताकत जिला न्यायधीश (SDM) को दी थी
दिल्ली विकास प्रधिकरण (DDA) विकास भवन, सिविल लाइंस के कर्मचारी आईएनए में रिश्वत ले रहे थे। डिफेंस कालोनी एसडीएम ने कुछ लोगो की शिकायत के बाद उन्हें रंगे हाथ पकड़ा। इस्पे शिकायत न लिखे जाने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने एक वीडियो के साथ कुछ बाटे ट्विटर पे साझा की ! हालाँकि वीडियो में कुछ साफ मालूम नहीं पड़ रहा हे।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने इस विषय में 3 ट्वीट किए । उनकी माने तो ACB जो की दिल्ली सरकार के अंदर आती हे , वो भी शिकायत लिखने में आनाकानी कर रही हे । दिल्ली पुलिस ने भी कुछ महीनो पहले रिश्वत के खिलाफ एक हेल्पलाइन 9910641064 शुरू की थी
दो भ्रष्ट कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद दिल्ली सरकार के एक SDM एफआईआर लिखवाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।1/2
— Manish Sisodia (@msisodia) July 21, 2015
दिल्ली पुलिस ने FIR लिखने से मना कर दिया है। अब ACB भी आनाकानी कर रही है।
— Manish Sisodia (@msisodia) July 21, 2015
ये है वो वीडियो, जिसमें भ्रष्ट कर्मचारी रिश्वत ले रहा है। pic.twitter.com/QHpUOT4VSM
— Manish Sisodia (@msisodia) July 21, 2015