दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए महिला सुरक्षा दल (महिला संरक्षण बल) को दिल्ली महिला अयोग के साथ मिलकर गठन करने का निर्णय लिया हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह घोषणा की थी।
महिलाओं की असुरक्षा के बढ़ते माहौल को रोकने के लिए दिल्ली में महिला सुरक्षा दल का गठन किया जा रहा है। इसकी सदस्य इलाके की महिलाएं होंगी। दल की सदस्य छेड़छाड़ की घटनाओं, होने वाले अपराध और अवैध गतिविधियों के संबंध में जिम्मेदार एजेंसियों से सवाल-जवाब करेंगी।
शुक्रवार को सचिवालय में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआत में तीन इलाकोें में दल का गठन होगा। दिल्ली सरकार दल के लिए वॉलेंटियर भी उपलब्ध कराएगी।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ प्रेस वार्ता में कहा कि स्वाति मलीवाल महिला सुरक्षा मुद्दे पर लड़ाई लड़ रही हैं, दिल्ली में अवैध शराब की कई दुकानें भी स्वाति मलीवाल ने पकड़ी हैं।
इस बारें में दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि महिला सुरक्षा दल बनाया जाना बहुत जरूरी है। इलाके की महिलाओं को जागरूक किया जाएगा. वहां के लोगों के सहयोग से पुलिस को अवैध शराब की बिक्री के बारे में जानकारी दी जाएगी।