वरिष्ठ बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए है। महाजन का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे कह रहे हैं कि यदि दारू या किसी अन्य चीज की डिमांड बढ़ानी हो तो उसका नाम किसी महिला के नाम पर रख दो डिमांड अपने आप बढ़ जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार(5 नवंबर) को मंत्री गिरीश महाजन एक चीनी कारखाने में सीजन की पहली गन्ना पिराई के कार्यक्रम का उद्घाटन करने गए थे। वहां उन्होंने यह बात कही।
आप भी सुनिए मंत्री जी का यह वीडियो:
If you want alcohol or any other thing's demand to rise,name it after a woman & see how the demand soars says Maharashtra Min Girish Mahajan pic.twitter.com/fEqy64vDzu
— ANI (@ANI) November 5, 2017
गिरीश महाजन के इस विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र के एकमात्र शराबबंदी लागू करने वाले जिले चंद्रपुर में शराबबंदी आंदोलन की कार्यकर्ता ऐडवोकेट पारोमिता गोस्वामी ने चंद्रपुर पुलिस थाने में मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।उन्होंने मंत्री के बयान को महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया है।
#UPDATE: Complaint filed against Maharashtra Min Girish Mahajan by a social activist for his reference to women while talking about alcohol
— ANI (@ANI) November 5, 2017
ख़बरों के मुताबिक, वहीं दूसरी ओर नासिक और सोलापुर में एनसीपी की महिला इकाई ने मंत्री महाजन के फोटो को जूतों से पीटकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।
बता दें कि गिरीश महाजन भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जामनेर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। मंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें महिलाओं का अपमान करते हुए बता रहे हैं। महाजन के इस बयान का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।