जैन मुनि पर विवादित ट्वीट कर फंसे सिंगर विशाल डडलानी चंडीगढ़ पहुंच गए है। यहां विशाल जैन मुनि तरुण सागर से मिलेंगे और उनसे माफी मांगी। विशाल डडलानी ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस कारण जैन समाज के लोगों में गुस्सा था। डडलानी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया था।
ददलानी के सोशल मीडिया पर इस बारे में टिप्पणी करने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। इसके बाद उनकी चारों ओर जबरदस्त खिंचाई हुई थी। इस विवाद में आम आदमी पार्टी भी घिर गई थी। ‘आप’ की ओर से दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने जैन मुनि से मिलकर माफी मांगी थी।
बताया जाता है कि ददलानी ने कहा कि उन्हें ऐसी टिप्पणी करने पर बेहद दुख और खेद है और वह ऐसी भूल फिर कभी नहीं करेंगे। उन्होंने जैन मुनि से हाथ जोड़ कर माफी मांगी। जैन मुनि ने भी उन्हें माफ कर दिया और कहा कि उन्हें पहले ही इस प्रकरण को अपनी ओर से खत्म कर चुके हैं। जैन मुनि ने कहा कि जैन धर्म क्षमा का बहुत महत्व है और इसी कारण उनके मन में कोई मलाल नहीं है।