बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का बुधवार (5 जून) को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 79 वर्षीय अभिनेता दिनयार की बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों के चलते मृत्यु हो गई। उनका शाम 3:30 बजे मुंबई के वर्ली प्रेयर हॉल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिनयार ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिनयार कॉन्ट्रैक्टर के निधन पर शोक जताया है।
दिनयार कॉन्ट्रैक्टर ने ‘बाजीगर’, ‘खिलाड़ी’, ‘बादशाह’ और ’36 चाइना टाउन’ जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कई पॉप्युलर टीवी शोज भी किए थे। दिनयार ने एक थिअटर आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और वह मुख्य तौर पर गुजराती और हिंदी नाटकों में भाग लेते थे।
दिवंगत अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रेक्टर को सरकार ने 2019 में पद्मश्री अवार्ड से भी नवाजा गया था। अभिनय की बात करें तो उन्होंने 1966 में करियर की शुरुआत हुई थी। दिनयार कॉन्ट्रैक्टर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है।
पीएम ने ट्विटर पर लिखा कि ‘पद्मश्री दिनयार कॉन्ट्रैक्टर हम सबके लिए स्पेशल थे क्योंकि उन्होंने खुशियां फैलाने का काम किया है। उनकी एक्टिंग से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। थियेटर, टीवी और सिनेमा के साथ उन्होंने सभी माध्यमों में बखूबी काम किया। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’
Padma Shri Dinyar Contractor was special because he spread lots of happiness. His versatile acting brought smiles on several faces. Be it theatre, television or films, he excelled across all mediums. Saddened by his demise. My thoughts are with his family and admirers. pic.twitter.com/yV8JswP1g1
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019