वेंकैया नायडू ने उपराष्‍ट्रपति पद की ली शपथ

0

वेंकैया नायडू ने उपराष्‍ट्रपति पद की शपथ ली। वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि, वेंकैया नायडू ने देश के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।

वेंकैया नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी पहुंचे।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के दरबार में हो रहा है।

देश के नए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की राजनीतिक यात्रा छात्र जीवन से ही शुरू हो गई थी और वह सियासत के कई सोपान तय करते हुए आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने मोदी सरकार में शहरी विकास मंत्रालय के अलावा संसदीय कार्य मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्रालय का भी कामकाज संभाला।

शपथ लेने से पहले वैंकेया नायडू ने महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संघ से जुड़े रहने वाले नेता दीनदयाल उपाध्याय की डीडीयू मार्ग पर स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद वो संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर और सरदार पटेल की संसद भवन और पटेल चौक पर मौजूद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू, तो विपक्ष से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं महात्मा गांधी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी मैदान में थे। चुनाव में कुल 771 वोट पड़े थे जिसमें नायडू को 516 वोट, तो गोपालकृष्ण गांधी के खाते में 244 वोट गए थे।

Previous articleबक्सर के डीएम मुकेश पांडेय ने गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर की खुदकुशी
Next articleNaidu sworn in as vice president