BJP की प्रचंड जीत के बाद बाद सोशल मीडिया से गायब हुई UP सरकार, डिलीट किए सभी ट्वीट्स

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता प्रार्टी(भाजपा) की प्रचंड जीत का असर अब ट्विटर पर भी दिखने लगा है। भाजपा को फतह हासिल किए हुए अभी चार दिन भी नहीं हुए कि मंगलवार(14 मार्च) को उत्तर प्रदेश सरकार के सोशल मीडिया के ‘हैंडल’ अचानक गायब हो गए।

यूपी सरकार आईटी सेल की तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट से पिछले एक वर्ष में की गई सभी ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए हैं और कई खातों को ‘अनफॉलो’ भी किया गया। सरकारी ट्विटर हैंडल ‘ऐट दि रेट सीएमआफिसयूपी’ पर बाद में स्पष्टीकरण आया कि ट्वीट ‘आर्काइव’ में डाले गए हैं, हटाये नहीं गए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के इन ट्विटर हैंडल पर सरकारी आयोजनों और गतिविधियों की जानकारियां दी जाती थी। इसके बाद अब अचानक ट्वीट डिलिट करने के पीछे क्या वजह रही होगी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य सोशल मीडिया हैंडल ‘यूपी न्यूज 360’ से भी कई पोस्ट हटाए जा रहे हैं। ‘यूपी न्यूज 360’ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पहल पर शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य ताजा समाचार और हेडलाइंस जनता तक पहुंचाना था।

 

 

 

Previous articleNRL completes its first model village project
Next articleदिल्ली: गोविंदपुरी में अज्ञात व्यक्ति ने मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म