संजय सिंह द्वारा BJP से पैसे लेने का आरोप लगाने के बाद टाइम्स नाउ ने डिलीट किया ट्वीट, चैनल ने की थी उत्तराखंड में AAP को 2.9 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी

0

लोकसभा चुनाव 2019 में आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए रविवार (19 मई) शाम जारी ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर भाजपा नीत राजग बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला। वोटों की गिनती और साथ ही परिणामों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा में कुल 542 र्सीटें हैं और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए।

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों के लिए हुए मतदान बाद के 15 सर्वेक्षणों में से 12 में राजग के स्पष्ट बहुमत के साथ पुन: सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को बहुमत से बहुत पीछे दिखाया गया है। इन सर्वेक्षणों में राजग को 231 से 365 सीटें, जबकि संप्रग को 62 से 164 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य दलों को 69 से 159 तक सीटें मिलने की अनुमान व्यक्त किया गया है।

इस बीच एग्जिट पोल को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर मीडिया पर निशाना साधा है। संजय सिंह द्वारा चैनल पर बीजेपी से पैसे लेकर एग्जिट पोल करने का आरोप लगाने के टाइम्स नाउ ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। दरअसल, सिंह ने टाइम्स नाउ के एक एग्जिट पोल को शेयर करते हुए लिखा है, “अब साफ़ हो गया ये EXIT POLL या तो नशे की हालत में बनाया गया है या घर में बैठकर बनाया गया है या फिर BJP वालों से रिश्वत खाकर बनाया गया है जहाँ AAP लड़ नही रही वहाँ 2.9% Vote कैसे मिल रहा है? ये क्या मज़ाक़ है? #गाँजे_की_बिक्री_पर_रोक_लगाओ”

आप नेता ने टाइम्स नाउ के जिस एग्जिट पोल को लेकर निशाना साधा है, उसमें भविष्यवाणी की गई है कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को 2.9 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है, हालांकि टाइम्स नाउ के मुताबिक आम आदमी पार्टी को यहां कोई सीट नहीं मिल पाएगा। सिंह का कहना है कि उत्तराखंड में जब आप लोकसभा चुनाव ही नहीं लड़ रही तो उसे 2 फीसदी वोट कहां से मिलने की भविष्यवाणी की गई है? सिंह की नाराजगी के बाद टाइम्स नाउ ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

टाइम्स नाऊ चैनल पर प्रसारित दो एक्जिट पोल के मुताबिक राजग को 296 से 306 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस-नीत संप्रग को 126 से 132 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, सी-वोटर-रिपब्लिक टीवी के एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग और संप्रग को क्रमश: 287 और 128 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि नेक्सा-न्यूज एक्स के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत से कम 242 सीटें मिलने की संभावना है। इसने संप्रग को 164 सीटें दी हैं। जबकि न्यूज 18 पर आए एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग को 292 से 312 सीटें मिलेंगी जबकि संप्रग को 62 से 72 सीटें मिलने की संभावना है।

Previous articleTimes Now gives AAP 2.9% vote share in Uttarakhand, deletes tweet after Sanjay Singh accuses channel of accepting money from BJP
Next articleIAS topper Tina Dabi Khan reveals her weekend date with Kalamkari of Andhra and Telangana