विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले स्वामी ओम गिरफ्तार, जानिए क्या है इस का नया हंगामा?

0

विवादास्पद स्वयंभू और बिग बॉस में भाग ले चुके बाबा स्वामी ओम को उनके भाई द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उनके भाई ने उन पर 9 साल पहले उसकी दुकान से साइकिलें और कुछ दस्तावेज चुराने आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार पिछले साल साकेत की एक अदालत ने विनोदानंद झा ऊर्फ स्वामी ओम को इस मामले में भगोड़ा घोषित किया था।

फोटो- ANI

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें साकेत कोर्ट के सीएमएम की अदालत ने एक मामले में 28 अक्टूबर 2014 को भगोड़ा घोषित किया था। यह केस उनके खिलाफ साल 2008 में दर्ज किया गया था, गुरुवार(10 अगस्त) को उन्हें संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बिग बॉस के अपने सफर के दौरान स्वामी ओम विवादों में घिरे रहे। उन्होंने शो के दौरान विवादित बयान देते हुए खुद को भगवान बताया था। साथ ही उन्होंने खुद को पानी में चलने वाला बताया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी वेषभूषा साधना का प्रतिफल करार दिया था।

गौरतलब है स्वामी ओम कई बार सार्वजनिक स्थलों पर पीटे भी जा चुके हैं। बीते महीने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए उन्होंने कैंडल लाइट मार्च निकाला था। इस दौरान स्वामी ओम की कुछ महिलाओं से किसी बात पर कहासुनी हो गई। ये बहस इतनी बढ़ गई कि महिलाओं ने स्वामी को पीट दिया था।

दिल्ली की सड़कों पर फिर से पीट गए स्वामी ओम, जंतर-मंतर पर करने …

दिल्ली की सड़कों पर फिर से पीट गए स्वामी ओम, जंतर-मंतर पर करने गए थे विरोध प्रदर्शन

Posted by जनता का रिपोर्टर on Tuesday, 11 July 2017

Previous articleचंडीगढ़ छेड़खानी मामला: वर्णिका के पिता बोले- विकास बराला की गिरफ्तारी काफी नहीं, कड़ी सजा दिलवाए पुलिस
Next articleSelf-styled godman Swami Om arrested on theft charges