अज़ान पर विवादास्पद बयान देने वाले सोनू निगम ने कहा बाबरी मस्जिद को गिराया जाना ग़लत था

0

बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने बाबरी मस्जिद – राम जन्मभूमि विवाद पर बड़ा बयान दिया है। 2017 में अज़ान पर विवादास्पद बयान देने वाले सोनू ने कहा कि बाबरी मस्जिद को गिराए जाने की घटना ही आज सारे फसाद की जड़ है।

सोनू निगम

टाइम्स नाउ टीवी चैनल के साथ बात करते हुए सोनू ने कहा, “मैं किसी भी मंदिर मस्जिद गिराने के पक्ष में नहीं हूँ। पहली बात तो बाबरी मस्जिद को गिराया जाना ग़लत था। उससे पन्गा हुआ है सारा। नहीं करना चाहिए था। मैं मानता हूँ की बाबर ने बाहर से आकर राम के जन्मस्थल पर मंदिर को तोड़ा। इससे बड़ी हिमाक़त और ग़लती नहीं हो सकती। ”

उन्होंने आगे कहा, “चलो उसने कर दिया , उसके बाद कई generations बाद उस का बदला लेना क्या ठीक है ? ये रहा ना? ये फॉरवर्ड थिंकिंग नहीं है। अब हमसे भी ग़लती हो गयी तो क्या करना चाहिए? अब हमें वहां एक ख़ूबसूरत राम मंदिर बनाना चाहिए, एक खूबसूरत मस्जिद बनाना चाहिए, एक खूबसूरत गिरजाघर बनाना चाहिए और एक खूबसूरत गुरुद्वारा बनाना चाहिए। ऐसा करके हम पूरे विश्व को एक सन्देश देंगे की भारत की विरासत क्या है। ”

सोनू ने कहा की नेताओं में ये हिम्मत नहीं है कि वो ऐसा कर सकते हैं क्यूंकि अगर राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का मुद्दा ख़त्म हो गया तो उनके पास राजनीति करने केलिए कुछ बचेगा ही नहीं। ”

सोनू को 2017 में उस समय आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने मस्जिद अज़ान केलिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर आपत्ति ज़ाहिर की थी। विवाद इतना बढ़ा कि सोनू को ट्विटर से हमेशा केलिए हटना पड़ा था।

Previous articleAfter kicking up storm on Azan, Sonu Nigam says demolition of Babri Masjid was wrong
Next articleAmidst BJP IT Cell’s campaign to boycott Navjot Singh Sidhu, BJP MP Manoj Tiwari puts his stamp of approval on The Kapil Sharma Show