महिलाओं के उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी अपना 73वां जन्मदिन

0

देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से बलात्कार की बढ़ रही घटनाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं। सोमवार को गांधी 73 साल की हो जाएंगी।

सोनिया गांधी
File Photo: National Herald

समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की विभिन्न घटनाओं से कांग्रेस अध्यक्ष दुखी हैं और इसी वजह से वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। बता दें कि, सोनिया गांधी का यह निर्णय उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है।

इससे पहले हाल में हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद आग लगाकर हत्या कर दी गई थी। देश के विभिन्न हिस्सों से भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले सामने आए हैं और इन घटनाओं को लेकर देश में गुस्से की लहर है।

दिल्ली में आग: सोनिया गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में रविवार को लगी आग की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए केन्द्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों से पीड़ितों और मृतकों के परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील की। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार,‘‘ गांधी ने भयावह घटना में मारे गए लोगों के परिवार और उनके प्रियजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकतम लोगों का जीवन को बचाय जाने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद जाहिर की।’’

उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकारों से पीड़ितों और मृतकों के परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील भी की। गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी हर संभव तरीके से अधिकारियों की मदद करने को कहा। राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित तीन मंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए है।

Previous articleदिल्ली के फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 43 लोगों की मौत, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
Next articleBJP slams Arvind Kejriwal for attending ‘Badhai Timarpur’ programme on day 43 people killed in fire tragedy