राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिध्दू कांग्रेस में शामिल हो गए।
नवजोत सिंह सिद्धू के लंबे समय से कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर आज पूर्ण विराम लग गया। सिद्धू आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए।

मुलाकात के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की सियासत पर चर्चा की। काफी समय से सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज थी। हालांकि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने पहले ही कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
Delhi: Navjot Singh Sidhu leaves from Rahul Gandhi's residence; joined Congress a short while ago pic.twitter.com/ZyBfOWZ1xs
— ANI (@ANI) January 15, 2017