नवजोत सिंह सिद्धू एक मानव बम है, जो कांग्रेस में आते ही फटेगाः सुखबीर सिंह बादल

0
नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब के उपमुख्यमंत्री व अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने एक मानव बम बताया हैं। उन्होंने कहा है ये बम कांग्रेस में आते ही फट जाएगा।
उनका ये बयान कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के इस वक्तव्य के बाद आया जिसमें उन्होंने नवजोत सिंह सिद्दू  को दिपावली के मौके पर कांग्रेस मेें आने की सम्भावना को जताया था।
सुखबीर बादल ने कहा कि सिद्धू को जो गले लगाएगा वही उनका शिकार हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के साथ भी यही किया। सिद्धू का पंजाब में कोई आधार नहीं है। अपनी अहमियत बढ़ाने के लिए वह पैंतरेबाजी कर रहे हैं। हालात यह है कि भाजपा छोड़ने के बाद उन्हें कोई राजनीतिक ठिकाना नहीं मिल रहा है।
Previous articleModi, BJP misleading people before polls, says Mayawati
Next articleArunachal Pradesh ex-Gov Rajkhowa seeks CBI inquiry into Kalikho Pul’s death