मध्य प्रदेश BJP के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का मुंबई के अस्पताल में निधन

0

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। भाजप के कई नेताओं ने कैलाश सारंग के निधन पर दुख जताया है।

कैलाश सारंग

गौरतलब है कि, पिछले कुछ समय से भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का स्वास्थ्य खराब चल रहा है था। पिछले महिने तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए भोपाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कैलाश सारंग के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “भाजपा के हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, मुझे पिता समान स्नेह, प्यार और आशीर्वाद देने वाले हमारे प्रिय बाबूजी श्रद्धेय कैलाश सारंग जी का देवलोकगमन आज हुआ है। हृदय व्यथित है और मन पीड़ा से भरा हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”

शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “माननीय कैलाश सारंग जी के रूप में जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा आधार स्तंभ हमने खो दिया है। व्यक्तिगत तौर पर हर समय उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया। उनके जाने से मध्य प्रदेश की राजनीति में जो विशाल शून्य पैदा हुआ है, वह कभी भरा नहीं जा सकेगा। श्रद्धेय कैलाश सारंग जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी एवं समाज के पीड़ित वर्ग के उत्थान को समर्पित कर दिया था। उनके रूप में कर्तव्यनिष्ठ, कुशल संगठक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार, कवि, शायर क्या-क्या नाम दूं; को आज हमने खोया है। उनका अवसान मेरी व्यक्तिगत क्षति है।”

Previous articleSSC JHT Final Result 2020: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट ssc.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Next article‘राजनीतिक मजबूरियों से ऊपर उठकर बातचीत करे भारत-पाकिस्तान’: एलओसी पर गोलाबारी को लेकर बोलीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती