SBI Clerk Mains Admit Card 2020 Released: SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0

SBI Clerk Mains Admit Card 2020 Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 20 अक्टूबर 2020 को एसबीआई क्लर्क भर्ती 2020 के लिए मुख्य परीक्षा के ए़डमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल 31 अक्टूबर 2020 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

SBI

एसबीआई र्क्लक मेन्स परीक्षा 31 अक्टूबर 2020 को बैंक द्वारा आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2020 में सफल हुए थे, उन्हें ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रीलिम्स एग्जाम के परिणाम 20 अक्टूबर को जारी किया गया था।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ‘SBI Clerk Mains Admit Card 2020’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को कैप्चा कोड के साथ पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आगे उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें व हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रखें।

प्रीलिम्स परीक्षा की बात करें तो यह 22 फरवरी, 29 और 1 मार्च और 8 मार्च, 2020 को आयोजित की गई थी। वहीं एसबीआई र्क्लक मेन्स परीक्षा के पैर्टन की बात करें तो रीजनिंग सेक्शन, गणित सेक्शन, जनरल अवेयरनेस / कंप्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी सेक्शन के सवाल शामिल होंगे। इनमें 200 मार्क्स के 190 प्रश्न होंगे। इसके अलावा पेपर पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को 1/4 निगेटिव मार्किंग की जाएंगी। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

Previous articleमुंबई: क्लिनिक में महिला मरीज का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 78 वर्षीय डॉक्टर गिरफ्तार
Next articleटीआरपी घोटाला मामला: हंसा रिसर्च ग्रुप के दो और पूर्व कर्मचारियों को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार