शेफ संजीव कपूर बनाएगें तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय मेन्यू

0

भारतीय रेलवे ने अपनी सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए मशहूर शेफ संजीव कपूर से करार किया है। रेलवे नए साल में नई सेवाएं शुरू करेगा जिनमें शेफ संजीव कपूर द्वारा यात्रियों के लिए तैयार किए गए खास पकवानों के मेन्यू और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एक विश्व स्तरीय ट्रेन यात्रा का अनुभव देना शामिल है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद हमने 2016 में कई पहलें कीं जिनके लाभ बाद में दिखेंगे। 2017 में हम उन कई पहलों पर आगे बढ़ने पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि हाल में हमसफर एक्सप्रेस की शुरुआत हुई। उससे पहले महामना एवं गतिमान एक्सप्रेस भी शुरू की गई थीं। 2017 में तेजस की शुरुआत होगी।

मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, तेजस में यात्रियों को अनोखा अनुभव देने के लिए इसमें 22 नई खासियतें जोड़ी गई हैं। इनमें प्रत्येक यात्री के लिए हेडफोन की सुविधा के साथ एलसीडी लगाई जाएगी।

तेजस में कई ऐसी सुविधाएं होंगी, जो भारतीय रेलवे के इतिहास में नई हैं। इसमें खानपान की सुविधा को भी अव्वल रखने की तैयारी है। इसमें यात्रियों का मेन्यू तैयार करने के लिए प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर से रेलवे ने करार किया है।

Previous articleदिल्ली पुलिस ने दो नए जिलों का संचालन किया शुरू, 11 से बढ़कर 13 हो गई जिलों की संख्या
Next articleआखिर क्यों फूट-फूट कर रोने लगे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी?