RSMSSB JE Admit Card 2020 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार (7 दिसंबर) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा (सिविल और इलेक्ट्रिकल) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा RSMSSB JE एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए। जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB JE भर्ती (सिविल और इलेक्ट्रिकल डिग्री / डिप्लोमा धारकों) के लिए आवेदन किया हैं, वे अपना एडमिट कार्ड rsmssb.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि, बोर्ड द्वारा राजस्थान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के कुल 1054 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जून 2020 में जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 08 जुलाई तक चली थी। इसके बाद राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 के आयोजन की तिथियों समेत अन्य निर्देश 3 दिसंबर 2020 को जारी किए गए थे।
RSMSSB JE एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
RSMSSB JE एडमिट कार्ड 2020 कैसे डाउनलोड करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें और फिर नए पेज पर जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद फिर नए पेज पर एक बार फिर ‘Get Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर अपना अप्लीकेशन नंबर, जन्म-तिथि और अन्य विवरण भरकर सबमिट करें।
- इसके बाद आपका RSMSSB JE एडमिट आपके कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा।
- डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।