शर्मसार मानवीयता, लाशों पर से गहने तक चुरा कर ले गए लोग, जांच शुरू

0

शुक्रवार को मुंबई के एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर मची भगदड़ में हुई 23 लोगों की मौत का एक और शर्मनाक वीडियो आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार से लोगबाग मृतकों के शरीरों से गहने चोरी कर रहे है। वीडियो सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, तस्वीर में दिख रहा है कि कई लोगों की लाश जमीन पर ही पड़ी है और उनके आसपास कई लोग खड़े हैं। एक तरफ जहां लोग पीड़ितों की मदद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक शख्स मृत महिला के हाथ से सोने का कंगन निकाल रहा है।

बताया जाता है कि यह महिला कान्जुरमार्ग की रहने वाली है और इसका नाम सुमलता शेट्टी है। हालांकि, इस तस्वीर में सोने का कंगन निकालते हुए शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई हैं।

वहीं इस घटना को लेकर केंद्र सरकार फिर से निशाने पर आ गई है। शिवसेना ने एलीफेस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र में लिखा है कि एलीफेस्टन रेलवे दुर्घटना ने मुम्बई के दशहरा की खुशी में जहर घोलने का काम किया है।  तो अब बुलेट ट्रेन मुंबई वालों के किस काम की?

मुंबई के केईएम अस्पताल में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत के साथ ही यहां दो रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले एक फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ में मरने वालों की संख्या 23 हो गई। अस्पताल के डीन अविनाश सूपे ने बताया कि मृतक की पहचान सत्येंद्र कुमार कनौजिया के तौर पर हुई है। उनकी उम्र 40-45 के बीच थी।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि अगर इतनी बड़ी संख्या में दूसरे प्रांतों के लोग मुंबई आते रहे तो शहर में ऐसी भगदड़ होती रहेगी। उन्होंने इसके साथ ही चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय रेलवे का बुनियादी ढांचा नहीं सुधरता, ‘‘मुंबई में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए एक भी ईंट नहीं लगानी दी जाएगी।’’

Previous articleराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर PM मोदी सहित सभी मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
Next articleउत्तर प्रदेश: नशे में धुत दारोगा ने पुलिस चौकी के अंदर मासूम बच्ची से की रेप की कोशिश, निलंबित