जम्मू-कश्मीर के कठुआ में रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदी दिवस कार्यक्रम में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, कि पाकिस्तान को ये समझना चाहिए कि आतंकवाद बहादुर लोगों का हथियार नहीं हुआ करता ये कायरो का हथियार होता है।
पाकिस्तान चाहता है कि वो आतंकवाद का सहारा लेकर जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग कर दे लेकिन उसे ये मुग़ालता नहीं पालना चाहिए।
Pakistan ko iss haqiqat ko samjhna chahiye k atankwad bahadur logo ka hathiyar nahi hua karta hai,ye kayaron ka hathiyar hota hai:HM Rajnath pic.twitter.com/mxohbIuth3
— ANI (@ANI) December 11, 2016
गृहमंत्री ने आगे कहा कि भले ही पाक ने भारत पर 4-4 बार हमला किया हो लेकिन यहां के जवानों ने उनके दांत खट्टे कर दिए हैं। करगिल युद्ध में भी पाक को शिक़स्त खानी पड़ी थी। अब वह समझ चुका है कि वह भारत को सीधे परास्त नहीं कर सकता।
अपनी बात पूरी करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘करगिल युद्ध के बाद भी अटलजी ने पाक की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। लेकिन पाक ने उसके बदले क्या दिया। संघर्ष विराम का उल्लंघन। कभी पाकिस्तान भी हमारे परिवार का अंग रहा है आज भी हम उसे अलग नहीं मानते उनके उपर हम गोली चलाना नही चाहते’
Kabhi na kabhi Pak bhi humare hi pariwar ka ang raha hai;Aaj bhi hum use alag nahi maante; Unke upar hum goli chalana nahi chahte-HM R Singh
— ANI (@ANI) December 11, 2016
Abhi toh Pakistan ke do tukde hue hain agar Pakistan apni harkaton se baaz nahi aaya toh Pakistan ke shayad 10 tukde ho jaye: Rajnath Singh pic.twitter.com/YqlXadnqa8
— ANI (@ANI) December 11, 2016