भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और राजस्थान के राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी का सोमवार तड़के कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण निधन हो गया। माहेश्वरी ने सोमवार तड़के हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।
कुछ दिनों पहले किरण माहेश्वरी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। किरण माहेश्वरी ने राजस्थान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का भी पद संभाला है। वह भाजपाप की राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुकी थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा विधायक के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने हर पद रहते हुए राज्य की प्रगति के लिए काम किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। सांसद, विधायक या राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को हाशिए पर से उठाने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।”
Pained by the untimely demise of Kiran Maheshwari Ji. Be it as MP, MLA or Cabinet Minister in the Rajasthan Government, she made numerous efforts to work towards the progress of the state and empower the poor as well as marginalised. Condolences to her family. Om Shanti: PM Modi
— PMO India (@PMOIndia) November 30, 2020
किरण माहेश्वरी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक जताया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने ट्वीट में कहा, “राजसमंद (राजस्थान) से विधायक बहन किरण माहेश्वरी जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लम्बे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।”
किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लम्बे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।
— Om Birla (@ombirlakota) November 29, 2020
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा ,’भाजपा नेता और राजसमंद के विधायक किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से की सूचना से दुखी हूं। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
Saddened to know of the untimely demise of BJP leader & Rajsamand MLA Kiran Maheshwari ji. My heartfelt condolences to her family members & supporters in this most difficult time. May God give them strength to bear this loss. May her soul rest in peace. #Rajasthan
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 30, 2020
माहेश्वरी प्रदेश की दूसरी विधायक हैं जिनका निधन कोरोना के कारण हुआ है। इससे पहले भीलवाड़ा के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक कैलाश त्रिवेदी का कोरोना के कारण निधन हो गया था।