कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सासंद राहुल गांधी ने मंगलवार (21 अप्रैल) को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश में गरीब भूखे मर रहे हैं और उनके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों की मदद की जा रही है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर देश का गरीब कब जागेगा?

राहुल गांधी ने एक हिंदी खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आख़िर हिंदुस्तान का ग़रीब कब जागेगा? आप भूखे मर रहे हैं और वे आपके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों के हाथ की सफ़ाई में लगे हैं।’’ उन्होंने जो खबर शेयर की उसके मुताबिक, देश में जारी कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने गोदामों में मौजूद अतिरिक्त चावल का उपयोग हैंड सैनिटाइजर की आपूर्ति के वास्ते जरूरी एथेनॉल बनाने के लिए करने का फैसला किया है।
वहीं, राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “दुनिया में कच्चे तेल की क़ीमतें अप्रत्याशित आँकड़ो पे आ गिरी हैं, फिर भी हमारे देश में पेट्रोल ₹69, डीज़ल ₹62 प्रति लीटर क्यों? इस विपदा में जो दाम घटे, सो अच्छा। कब सुनेगी ये सरकार?” गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक खबर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। जिसकी हेडलाइन है, “कच्चे तेल के दाम में ऐलिहासिक गिरावट, बोतल बंद पानी से भी हुआ सस्ता”
दुनिया में कच्चे तेल की क़ीमतें अप्रत्याशित आँकड़ो पे आ गिरी हैं, फिर भी हमारे देश में पेट्रोल ₹69, डीज़ल ₹62 प्रति लीटर क्यों? इस विपदा में जो दाम घटे, सो अच्छा। कब सुनेगी ये सरकार? pic.twitter.com/DUSIiVZbka
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 21, 2020
बता दें कि, चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैला जानलेवा कोरोना वायरस पूरे देश में तबाही मचा रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में भी लगातार बढ़ती जा रही है और मंगलवार तक संक्रमण 600 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,600 से अधिक पर पहुंच गई है। अब तक सबसे अधिक 232 मौत महाराष्ट्र में हुई है। (इंपुट: भाषा के साथ)
मीडिया ने जिस तरह राहुल गांधी को प्रस्तुत किया, वास्तव में ऐसा नहीं है. वे दूरगामी सोच रखते है.कोरोना को लेकर उन्होंने सबसे पहले सरकार को आगाह किया था लेकिन सुना नहीं आया.