हिमाचल प्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, वो उस दिन के इंतजार में हैं, जब कोई चीनी युवा हाथों में मेड इन हिमाचल प्रदेश लिखा फोन से सेल्फी ले।
समाचार एजेंसी ANI की ख़बर के मुताबिक, इस चुनावी रैली में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, वो दिन देखना चाहता हूं, जब चीनी चुवा ऐसे सेल्फी ले और फोन को घुमाए को उस पर लिखा हो मेड इन हिमाचल प्रदेश, मेड इन इंडिया।
Wo din dekhna chahta hoon jab Chinese yuva aise selfie le aur phone ko ghumaye to uspar likha ho made in Himachal Pradesh, made in India: RG pic.twitter.com/jMSogi7jEw
— ANI (@ANI) November 6, 2017
बता दें कि, इससे पहले हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि, ‘गीता में लिखा है कि काम करो, फल की चिंता मत करो। लेकिन मोदी जी की सोच है कि फल सब खा जाओ और काम की चिंता मत करो।’
Geeta mein likha hai "kaam karo, phal ki chinta mat karo": Rahul Gandhi in Paonta Sahib, Himachal Pradesh pic.twitter.com/kdxkk8lL3W
— ANI (@ANI) November 6, 2017
बता दें कि, इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने रसोई गैस की कीमतें एक बार फिर बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी से सिंहासन खाली करने को कहा। राहुल ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की खबर के साथ ट्वीट कर कहा कि, महंगी गैस, महंगा राशन। बंद करो खोखला भाषण। दाम बांधो काम दो, वरना खाली करो सिंहासन।
गौरतलब है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव 9 नवंबर को होंगे। वहीं गुजरात में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को होगा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश, दोनों जगह वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।