VIDEO: कर्नाटक में दिखा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नया अंदाज, सफाईकर्मी के घर किया नाश्ता

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार(8 अप्रैल) को कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में श्रीनिवास नाम के एक सफाई कर्मचारी के घर नाश्ता किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फोटो- @INCIndia

ख़बरों के मुताबिक, जिस सफाई कर्मचारी के घर राहुल गांधी ने नाशता किया था, वह दलित बताया जा रहा है। श्रीनिवास के परिवार वाले कांग्रेस अध्यक्ष को नाश्ता कराते हुए बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं, इसके अलवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी की तरह बेंगलुरु में चर्चित स्थानों पर जाने के लिए मेट्रो से सफर किया और सड़क किनारे एक आइसक्रीम पार्लर से कुल्फी भी खरीदी।

देखिए वीडियो :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का देखिए अनोखा अंदाज

कर्नाटक: चुनाव के प्रचार में व्यस्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का देखिए अनोखा अंदाज, सड़क किनारे खाई कुल्फी, सफाईकर्मी के यहां किया नाश्ता (वीडियो इंडिया टुडे से लिया गया है)

Posted by जनता का रिपोर्टर on Monday, 9 April 2018

बता दें कि, रविवार को राहुल गांधी ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत लोगों से मुलाकात की और राज्य की जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने आम आदमी की तरह ही मेट्रो में सफर किया और उस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ तस्वीरें भी लीं।

इतना ही नहीं, इसके अलवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सड़क किनारे एक आइसक्रीम पार्लर से कुल्फी भी खरीदी और तस्वीर भी क्लिक कराई। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं है।

गौरतलब है कि, इस समय देश में दलित माहौल बीजेपी के खिलाफ बन रहा है। भारत बंद के दौरान और उसके बाद भाजपा शासित राज्यों में दलितों के साथ हिंसा हुई है।

 

 

Previous articleराहुल गांधी के साथ उपवास पर बैठने से पहले कांग्रेस नेताओं ने खाए ‘छोले-भटूरे’, तस्वीरें सामने आने के बाद बवाल
Next articleUP plunges into jungle raj? Father of woman, who alleged rape by BJP MLA, dies in police custody in Uttar Pradesh