बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट: सीएम पद की दावेदार बताने वाली पुष्पम प्रिया को मिले नोटा से भी कम वोट

0

विदेश से पढ़ाई कर बिहार विधानसभा चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद की दावेदार बताकर मैदान में उतरीं पुष्मप प्रिया को निराशा हाथ लगी है। दोनों सीटों पर उन्हें गिनती के वोट मिले हैं। बता दें कि, बिहार चुनाव के लिए मतगणना 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर हो रही है, मतगणना में करीब 600 कर्मचारी लगाए गए हैं। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था।

बिहार
फाइल फोटो: सोशल मीडिया

बिस्फी सीट पर वह नोटा से भी कम वोट हासिल कर पाई हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट पर पुष्पम प्रिया को सिर्फ 121 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी बिस्फी सीट पर पुष्पम प्रिया को सिर्फ 49 वोट मिले हैं। इस प्रकार पुष्पम प्रिया को इस सीट पर नोटा से भी कम वोट मिले हैं। यहां पर 181 वोट फिलहाल नोटा को गए हैं।

बता दें कि जदयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया ने बिहार चुनाव से पहले अखबारों में कई पेज के विज्ञापन देकर खुद को मुख्यमंत्री पद की दावेदार घोषित कर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने प्लुरल्स नामक पार्टी का गठन कर कई सीटों पर प्रत्याशी उतारे और खुद दो सीटों से चुनाव लड़ीं। लेकिन मतदाताओं में वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम दिख रही हैं। (इंपुट: आईएएनएस के साथ)

Previous articleफर्जी TRP केस: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को गिरफ्तार किया
Next articleचुनाव आयोग ने कहा- बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना देर रात तक चल सकती है