देश का राजधानी दिल्ली के दक्षिणी भाग में स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एक हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है। यहां की एक प्रोफेसर ने मुस्लिम होने के कारण उसे परेशान किए जाने की शिकायत की है। प्रोफेसर की शिकायत के बाद दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी) ने जेएनयू को शुक्रवार को नोटिस जारी किया। हालांकि, जेएनयू के अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार किया है।

डीएमसी ने कहा कि जेएनयू में एक प्रोफेसर ने जेएनयू प्रशासन, विशेषकर ‘सामाजिक बहिष्कार और समावेशी नीति अध्ययन केंद्र’ के निदेशक द्वारा ‘‘क्रमबद्ध तरीके से उत्पीड़न’’ की शिकायत की है। इसे लेकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस और अंतरिम आदेश जारी किए गए हैं।
उसने कहा कि प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि यह जेएनयू के कुलपति की सहमति से हो रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके मुसलमान होने के कारण उसे परेशान किया जा रहा है ताकि उसे संस्थान से ‘‘बाहर निकाला जा सके’’।
गौरतलब है कि, देश में जहां एक ओर इस तरह के मुद्दों पर जोरदार बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच, ऐसे समय में जेएनयू जैसे संस्थान से इस तरह की खबर सामने आना एक बड़ी बात है। बता दें कि, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) हमेशा किसी न किसी वजह से मीडिया की सिर्खियों में बना रहता है। (इंपुट: भाषा के साथ)