सक्रिय राजनीति में पदार्पण के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने मिशन-यूपी के तहत सोमवार(11 फरवरी) को पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंची। प्रियंका के साथ उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंचे। हवाई अड्डे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरपूर गर्मजोशी से तीनों नेताओं का स्वागत किया।
राहुल, प्रियंका और सिंधिया ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। हवाई अडडे से तीनों नेताओं का रोडशो शुरू हुआ। रोड शो को देखते हुए आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वे आलमबाग, चारबाग और लालबाग होते हुए हजरतगंज पहुंचेंगे, जहां वे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे। प्रियंका, राहुल और सिंधिया के रथ पर रास्ते में खड़े सैकड़ों कार्यकर्ता गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा कर रहे हैं। उत्साही कार्यकर्ताओं में ‘सेल्फी’ लेने की होड़ मच गयी।
रोड शो के मार्ग पर तमाम जगहों पर पंडाल और स्टेज लगाये गये हैं, जहां रथ ठहरेगा और कार्यकर्ता अपने नेताओं का स्वागत करेंगे। इस रोड़ शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लालबाग में राहुल और प्रियंका लोगों को सम्बोधित भी कर सकते हैं।
See the Josh @narendramodi #ChowkidarChorHai #NayiUmeedNayaDesh pic.twitter.com/DAsjyWAMtp
— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) February 11, 2019
पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रियंका चार दिन के प्रवास के दौरान अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मथने का प्रयास करेंगी। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सोमवार को लखनऊ पहुंचने वाली प्रियंका और ज्योतिरादित्य उत्तर प्रदेश के चार दिन के इस दौरे पर अपने-अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं से विस्तार से चर्चा करेंगे।
उन्होंने दावा किया कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं और इससे संगठन को मजबूती से भाजपा का मुकाबला करने में बहुत मदद मिलेगी।
रायबरेली और अमेठी के दायरे से निकलकर पहली बार प्रत्यक्ष रूप से बड़े फलक पर काम करने जा रही प्रियंका के सामने चुनौतियां भी बहुत बड़ी हैं। उन्हें उस पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है और जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
देखिए लाइव अपडेट
- लखनऊ में रोड शो के बीच में राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा, “देश के चौकीदार ने उत्तर प्रदेश, अन्य राज्यों और वायुसेना से पैसा चुराया। उत्तर प्रदेश इस देश का दिल है। हम फ्रंट-फुट पर खेलेंगे। सिंधिया जी, प्रियंका जी और मैं तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक यहां कांग्रेस की विचारधारा वाली सरकार नहीं बन जाती।”
Rahul Gandhi in Lucknow: Nation's 'chowkidaar' stole money from Uttar Pradesh, other states, & Air Force. 'Chowkidaar chor hai'. UP is the heart of the country. We'll play on front-foot. Scindia Ji, Priyanka Ji & I won't rest until a govt of Congress' ideology is formed here. pic.twitter.com/Q9skuFruqc
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2019
- लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे पर प्रियंका और राहुल गांधी के रोड शो की बस बिजली के तारों में फंसी गई। जिसके बाद राहुल और प्रियंका गांधी बस से उतरकर एक गाड़ी की छत पर बैठ गए। इस दौरान राहुल गांधी ने माइक लेकर सबसे पहले कहा कि पहले आप लोग बताइए कि चौकीदार कौन है, उन्होंने इसके बाद चौकीदार चोर है का नारा लगाया।
#WATCH: Congress President Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi and Jyotiraditya Scindia sit down to avoid overhanging electrical wires during their roadshow in Lucknow. pic.twitter.com/1lVmDMOyrV
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2019
- प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान समर्थकों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। समर्थकों में खूब जोश और उत्साह नजर आ रहा है। कई कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर पेंट करवाया ‘चौकीदार चोर है। रोड़ शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘चौकीदार चोर हैं’ के नारे भी लगाए।
Congress General Secretary for Uttar Pradesh East Priyanka Gandhi Vadra, General Secretary for Uttar Pradesh West Jyotiraditya Scindia and party President Rahul Gandhi, continue their roadshow in Lucknow. pic.twitter.com/9T6xKTjapB
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2019
- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रोड शो में राफेल सौदे को लेकर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को घेरा है। रोड शो के दौरान लखनऊ की सड़कों पर ‘चौकीदार चोर है’ के पोस्टर चिपकाए गए हैं तो कई कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर पेंट करवाया ‘चौकीदार चोर है। रोड़ शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘चौकीदार चोर हैं’ के नारे भी लगाए।
- रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, लोगों की भारी भीड़, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
वहीं, इस रोड शो से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भी एंट्री कर ली है। उन्होंने @priyankagandhi नाम से अपना हैंडल बनाया है। प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड भी हो गया और उस पर ब्लू टिक भी आ गया। प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री के साथ ही उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रियंका ने कोई ट्वीट नहीं किया है। लेकिन वह 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा अपने अकाउंट्स से कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फॉलो कर रही हैं।