बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपने अभिनय और हुस्न का जलवा बिखेरने वाली देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिश्तों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी हुईं हैं। प्रियंका इन दिनों निक जोनास के साथ ज्यादा समय बिता रही हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं।

शादी और सगाई की खबरों के बीच अब प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के पास उनके घर आ गई हैं। प्रियंका ने देर रात एक ट्वीट कर बताया कि वह अपनी मां के घर आ गई हैं। उन्होंने बताया कि ‘आज मेरी मां के घर काफी इमोशनल नाईट है, यादों से भरी हुई।’ खबरों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि प्रियंका अब शादी के मूड में है और ऐसे में अब वह कुछ समय अपनी मां के साथ बिताना चाहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने देर रात ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज मेरी मां के घर काफी इमोशनल नाईट है, यादों से भरी हुई। अपनी जिंदगी की हर जीत मुझे याद आ रही है, वहीं जहां दिल दुखा वो भी याद आ रहा है। उनके पास सब कुछ रहा हमारी फैमिली की लाइफ म्यूजियम की तरह रही। मां मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, हमें हमेशा संभाले रखने के लिए थैंक्यू।’
Emotional night today at my moms house. Full of memories.. reminders of every victory and heartbreak..She’s kept everything. It’s like a museum of our family’s life. Love you MA. Thank you for preserving us. @madhuchopra ❤️
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 8, 2018
अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपने 36वें जन्मदिन के मौके पर निक जोनास के साथ लंदन में सगाई की और जल्द ही यह दोनों शादी करने वाले है। फिलहाल प्रियंका, निक या इनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
बता दें कि निक जोनास के साथ सिंगापूर जाने के बाद प्रियंका हाल ही में इंडिया पहुंचीं थी उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरपोर्ट से जाते वक्त प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहें इस वीडियो में दिख रहा है कि एयरपोर्ट पर मीडिया को देख प्रियंका अपनी हाथ से रिंग को उतारकर जेब में रख लेती है।
वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि प्रियंका पहले सीधे बाहर आ रही थीं। लेकिन जैसे ही उनकी नजर बाहर मीडिया पर पड़ती है वह तुरंत सगाई की ‘अंगूठी’ निकाल कर जेब में रख लेती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और निक की सगाई देसी गर्ल के बर्थडे के मौके पर हुई।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिछले कुछ महीनों से लगातार एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं। निक जोनास पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा के साथ मुंबई विजिट पर थे, जहां उन्होंने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से एक होटल में मुलाकात भी की थी।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा मुंबई में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई में भी निक जोनास के साथ पहुंची थीं। हालांकि दोनों को काफी समय से एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते देखा जाता रहा है।