तस्वीरों में देखिए: एमी अवॉर्डस के रेड कारपेट पर रेड गाउन में प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा

0

एमी अवॉर्डस में पहली बार शिरकत कर रही शिफॉन से बना सुर्ख रंग का गाउन पहने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा।

Photo courtesy: NDTV

एक कंधे वाले प्लेन सुर्ख गाउन के साथ प्रियंका ने पोनीटेल बना रखी थी। एमी अवॉर्डस में पहुंची प्रियंका के इस कयामत ढाने वाले हुस्न पर फैशन क्षेत्र के आलोचक तो जैसे बिछ गए। उनका यह ड्रेस जैसन वू ने डिजाइन किया था।

हिंदुस्तान की इस नाजनीन ने हीरे की एक अंगूठी और कानों में हीरे की छोटी झुमकियों के अलावा कोई जेवर नहीं पहना था। उन्होंने मेकअप तो हल्का ही रखा लेकिन उनके होठों पर लगी सुर्ख लाल लिपस्टिक ने पूरे हुस्न को एक अनूठा अंदाज दे दिया।

Photo courtesy: ndtv

‘क्वांटिको’ की स्टार अभिनेत्री प्रियंका ने रेड कारपेट पर एक-एक लम्हे का लुत्फ उठाया। वह खुशी से पोज़ देती हुई, इठलाते हुए और बल खाते हुए अपने गाउन का एक-एक छोर दिखाती दिखीं।

भाषा की खबर के अनुसार, प्रियंका ने इस अवसर पर हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन के साथ सीमित श्रृंखला, फिल्म या नाटक के निर्देशन के लिए दिया जाने वाला विशेष पुरस्कार भी दिया। यह पुरस्कार ‘द नाइट मैनेजर’ की निर्देशक सुसैन बीयर को दिया गया।
इस साल की शुरूआत में प्रियंका ने एकेडमी अवॉर्डस में भी पुरस्कार दिया था।

Previous articleIndia diverting attention from Kashmir: Pak on Uri attack
Next articleBihar: Four headless bodies found in Begusarai