चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर व्यक्तिगत् रूप से अधिकृत तौर पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी के चुनावी अभियान की निगरानी कर रहे है। जनता का रिपोर्टर इस खबर की पुष्टि करता है कि प्रशांत किशोर ने राहुल-अखिलेश की चुनावी गतिविधियों का समीक्षात्मक अवलोकन कर रहे है।
शुक्रवार को चुनावी रणनीति तैयार करने वाले पीके आगरा में देखें गए। पीके जिन्हें प्रशांत किशोर भी कहा जाता है। आगरा में मुख्ममंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी के यूपी में आज दूसरे रोड शो पर निगरानी कर रहे है।
पीके बहुत छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखते है जिससे कि वोटर्स के बड़े तबके को प्रभावित किया जा सके। आगरा में प्रशांत अपनी कार में बैठकर रोड के दौरान हर छोटे-बड़े कदम की निगरानी करते देखें पाए गए।
समाजवादी और कांग्रेस गठबंधन के बाद संयुक्त रूप से दोनों नेताओं का ये दूसरा रोड शो था जिसका प्लानिंग प्रशांत किशोर कर रहे है।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के करीबी सूत्रों के अनुसार, पार्टी के दोनों मुख्य नेताओं अखिलेश और राहुल ने के लिए प्रशांत किशोर चुनावी रणनीति बनाने की सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को भी चुनाव जीताने में मदद की थी। वह ही उनके चुनावी रणनीतिकार थे।
2014 के लोकसभा में पीके ने पीएम मोदी के लिए चुनावी प्लानिंग को अंजाम देकर सुर्खिया बटोरी थी। इसके बाद नीतिश कुमार के लिए उनका काम सराहा गया।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। जिसमें पहले चरण का मतदान 11 फरवरी को होगा। इसके अलावा पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भी चुनावी नतीजों के परिणाम आने हैै।