PM मोदी ने अपने जन्मदिन पर देश को समर्पित किया सरदार सरोवर बांध

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) 67वां जन्मदिन है। इस अवसर पर पीएम मोदी गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन कर देश को समर्पित किया अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी ने सबसे पहले गांधी नगर में अपनी मां हीरा बा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया।

(Source Express photo by Bhupendra Rana)

 

उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने नर्मदा जिले के केव​​ड़िया ​स्थित सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना पर नर्मदा नदी की पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने इस परियोजना का लोकार्पण किया। पीएम मोदी सरदार सरोवर परियोजना के 30 दरवाजे खोलकर इसे देश को समर्पित किया।

56 साल पहले नर्मदा जिले के केवादिया में सरदार सरोवर बांध की आधारशिला रखी गई थी। 65 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस बांध का 5 अप्रैल 1961 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने शिलान्यास किया था। इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा था कि इस बांध से लाखों किसानों को फायदा होगा और यह आम लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगा। इस परियोजना से प्रतिवर्ष करीब 100 करोड़ यूनिट पनबिजली पैदा होगी।

जन्मदिन के दिन ही पीएम मोदी एक रैली कर इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए भी बिगुल फूंकेंगे। सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना का लोकार्पण के साथ पीएम अहमदाबाद में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। साल के आखिरी में होने चुनावों से पहले मोदी की इस रैली को राजनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

इस बांध प​रियोजना और इस पर बनी बिजली परियोजना से चार राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश को लाभ मिलेगा। जिसमें गुजरात सबसे ज्यादा लाभ में रहेगा, यहां के 15 जिलों के 3137 गांवों के 18.45 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। वहीं, बिजली का सबसे अधिक 57 प्रतिशत हिस्सा मध्य प्रदेश को मिलेगा। जबकि महाराष्ट्र को 27 फीसदी, गुजरात को 16 प्रतिशत बिजली मिलेगी। दूसरी ओर, राजस्थान को सिर्फ पानी मिलेगा।

 

Previous articleQuestions raised on Modi’s grand birthday celebrations amidst national mourning
Next articleकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज