केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी की निगाह से बचते रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम बुधवार को नाटकीय अंदाज में कांग्रेस मुख्यालय में प्रकट हुए और प्रेस कांफ्रेस में खुद को निर्दोष बताया। यहां से वह अपने जोर बाग स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्हें सीबीआई ने हिरासत में ले लिया। सीबीआई उन्हें उनके घर से हिरासत में लेकर CBI हेडक्वॉर्टर ले गई जहां चिदंबरम को अधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया। आज उन्हें राउज ऐवेन्यू स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सीबीआई का यह वही मुख्यालय है, जिसकी बिल्डिंग के उद्घाटन में आठ साल पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम अतिथि के रूप में उपस्थिति हुए थे। उस वक्त पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे। इस मुख्यालय का उद्घाटन 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था। समाचार एजेंसी ANI ने इसका एक पुराना वीडियो जारी किया है, जिसमें उद्घाटन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ पी चिदंबरम दिख रहे हैं।
#WATCH ANI file footage: The then Union Home Minister, P Chidambaram at the inauguration of the new Central Bureau of Investigation (CBI) headquarters in Delhi on June 30, 2011. Chidambaram was arrested by CBI yesterday and brought to this complex. pic.twitter.com/ikuxIzaSyF
— ANI (@ANI) August 22, 2019
बुधवार को गिरफ्तारी से पहले चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करने के बाद अपने आवास पर पहुंचे थे। सीबीआई के अधिकारियों की टीम दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ जोर बाग स्थित चिदंबरम के आवास पर पहुंची। कुछ देर मुख्य दरवाजा खटखटाने के बाद अधिकारियों ने परिसर की दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया।
इससे पहले चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करने के बाद अपने आवास पर पहुंचे थे। सीबीआई की करीब 30 अधिकारियों की टीम दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ जोर बाग स्थित चिदंबरम के आवास पर पहुंची। कुछ देर मुख्य दरवाजा खटखटाने के बाद अधिकारियों ने परिसर की दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया। बाद में प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम भी वहां पहुंची।
तेजी से बदलते इन घटनाक्रमों के बीच मंगलवार की शाम के बाद से ‘गायब’ रहे चिदंबरम बुधवार की शाम अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने 8:15 बजे मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि वह कानून से ‘‘भाग’’ नहीं रहे हैं एवं उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘‘झूठे’’ हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद थे।
एजेंसियों द्वारा पूर्व वित्त मंत्री के घर पर पहुंचने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चिदंबरम के पुत्र एवं सांसद कार्ति ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एजेंसियों द्वारा किया जा रहा ड्रामा और तमाशा महज सनसनी फैलाने और कुछ तमाशाबीनों के फायदे के लिए है।’’ (इंपुट: भाषा के साथ)