नॉर्थ कोरिया ने जापान के ऊपर से छोड़ी मिसाइल, तनाव

0

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया के देशों की चेतावनी के बाद भी नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर से शुक्रवार(15 सितंबर) को उत्तरी जापान के द्वीप होकाइडो के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया ने यह मिसाइल अपनी राजधानी प्योंगयांग से छोड़ी है, नॉर्थ कोरिया और जापान की सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी है। हालांकि, इस मिसाइल से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

नॉर्थ कोरिया की सेना के मुताबिक, ये मिसाइल सुबह करीब 7 बजे छोड़ी गई और जापान के होक्का-ईडो द्वीप के ऊपर से गुजरी। मिसाइल छोड़े जाने के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाई है।

नॉर्थ कोरिया ने एक दिन पहले ही गुरुवार(14 सितंबर) को संयुक्त राष्ट्र में नॉर्थ कोरिया पर नई पाबंदियां लगाने के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए जापान को खत्म करने की धमकी दी थी।

गौरतलब है कि, करीब तीन हफ्ते पहले ही नॉर्थ कोरिया ने जापान के द्वीप के ऊपर से होकर समंदर में जाने वाली एक अन्य मिसाइल का परीक्षण किया था। उत्तर कोरिया के इस दुस्साहस से जापान और दक्षिण कोरिया में काफी नाराज हैं।

 

Previous articleअहमदाबाद: तिरंगे से ऊपर BJP का झंडा देख भड़के लोग, सोशल मीड‍िया पर हो रही ख‍िंचाई
Next articleGoogle sued for discrimination against women employees