तस्वीरों के बाद अब भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देसी गर्ल प्रियंका एक म्यूजिक समारोह में पति निक जोनस को किस करके चीयर करते हुए नजर आ रही हैं। वायरल हो रहा वीडियो बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड शो में जोनस ब्रदर्स की स्पेशल परफॉर्मेंस के दौरान का है। इस इवेंट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
दरअसल, BBMAs नाम से मशहूर यह म्यूजिक अवॉर्ड शो इवेंट इसलिए भी बहुत खास है, क्योंकि सालों बाद जोनस ब्रदर्स एक साथ किसी समारोह में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में निक जोनस परफॉर्म करते हुए स्टेज से नीचे दर्शकों के पास आते हैं और स्टेज के पास खड़ी प्रियंका चोपड़ा को फौरन किस करते हैं। प्रियंका इवेंट में सिल्वर स्लिट गाउन में नजर आईं, उनपर वह ग्लैमरस ड्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं।
Priyanka Chopra kissing Nick Jonas during his #BillboardMusicAwards performance is the cutest. pic.twitter.com/sRi8DgRXc1
— Alyssa Bailey (@alyssabailey) May 2, 2019
इसके पहले दोनों की कई तस्वीरे सामने आई थी और वे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बता दें निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की खास कैमेस्ट्री कई मौको पर नजर आई है। दोनों साथ में कई अवॉर्ड समारोह में नजर आ चुके हैं।
बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में प्रियंका के साथ पूरा जोनस परिवार भी मौजूद था, इसी दौरान जैसे ही जोनास प्रियंका के पास आते हैं तो वह भी आगे की ओर आती हैं और दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं।
?✨?✨@nickjonas@BBMAs@TiffanyAndCo @ZMURADofficial #Marzook #MimiCuttrell @CamporaRenato #SarahNicoleTanno pic.twitter.com/LidKiDqeSC
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 2, 2019
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कपल के बीच की शानदार केमिस्ट्री की तारीफ की। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने गत वर्ष दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से हुई थी और दुनिया भर में सुर्खियों में रही थी।