मुकेश अंबानी, नीता अंबानी बने दादा-दादी; आकाश अंबानी की पत्‍नी श्लोका मेहता ने दिया बेटे को जन्‍म

0

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता माता-पिता बन गए हैं। आकाश अंबानी के साथ शादी के बंधन में बंधने के एक साल बाद श्लोका मेहता ने एक बच्चे को जन्म दिया है। श्लोक ने गुरुवार (10 दिसम्बर) को बेटे को जन्म दिया। बच्चे के आगमन से अंबानी परिवार बेहद खुश है।

श्लोका मेहता

अंबानी परिवार के एक बयान में कहा, नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पोते का स्वागत किया। श्लोका और आकाश अंबानी आज (10 दिसंबर) मुंबई में एक बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। मां और बेटा दोनों अच्छा महसूस कर रहे थे। इस नए सदस्‍य के आगमन ने मेहता और अंबानी परिवारों को बहुत खुशी दी है।

बेटे के आगमन के लिए आकाश और श्लोका को बधाईयां मिल रही हैं। बता दें कि, आकाश और श्लोका ने साल 2019 के मार्च में शादी की थी। शादी के बाद दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था। इसमें अंबानी परिवार और बॉलीवुड के स्टार्स ने जमकर डांस किया और खुशियां मनाई थीं। इस शादी के चर्चे विदेशों तक हुए थे।

गौरतलब है कि, जब से श्लोका मेहता की शादी आकाश अंबानी से हुई है तब से वह सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनकी फैन्स फॉलोइंग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। श्लोका मेहता फैमिली के बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभालती हैं। श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसैल मेहता की बेटी हैं। श्लोका एक बिजनेस वुमेन के साथ-साथ समाजसेविका भी हैं।

Previous article“Same nose”: Netizens can’t hide their excitement as Mukesh Ambani poses with newborn baby of Shloka Mehta and Akash Ambani
Next articleArchana Puran Singh of The Kapil Sharma Show shares journalist’s post on farmers calling for boycott of Reliance products; Shloka Mehta gives birth to baby boy