टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी के अलावा अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ अवैध संबंध होने के आरोपों को खारिज कर दिया है। शमी ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है। दरअसल, फेसबुक पर ‘हसीन जहां’ नाम के एक अकाउंट से मोहम्मद शमी की कुछ तस्वीरें अपलोड कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि हसीन जहां शमी की पत्नी का नाम है। हसीन जहां ने कथित तौर पर अपने पति शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स होने के संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए हसीन जहां ने कहा कि उनके पति के कई अन्य महिलाओं और लड़कियों से अवैध संबंध होने की बात कही है। हसीन के मुताबिक शमी के कई विदेशी महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं। उन्हें सबूत के तौर पर कई फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं।
मीडिया में यह खबर आने के बाद मोहम्मद शमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शमी ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर अपना बयान जारी कर सभी आरोपों को बकवास बताकर इनका खंडन किया है। मोहम्मद शमी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘हाय, मैं मोहम्मद शमी हूं। ये जितनी भी खबरें हमारी निजी जिंदगी के बारे में चल रही हैं। ये सब झूठ हैं। यह कोई हमारे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है। मुझे बदमान करने और मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।’
Hi
I'm Mohammad Shami.
Ye jitna bhi news hamara personal life ke bare may chal raha hai, ye sab sarasar jhut hai, ye koi bahut bada humare khilap sajish hai or ye mujhe Badnam karne or mera game kharab karne ka kosis ki ja rahi hai.— Mohammad Shami (@MdShami11) March 7, 2018
शमी की पत्नी हसीन जहां ने ये दावा किया है कि उनके पास ऐसे कई सबूत हैं जिनसे वो ये साबित कर सकती हैं कि उनके पति के विदेशी महिलाओं के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की बात सही साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, हसीन ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए ये दावा भी किया है कि साउथ अफ्रीका ट्रिप से वापस आने के बाद उनके पति ने उनके साथ मारपीट की बात की थी। हसीन जहां ने शमी के फोन पर अलग-अलग लड़कियों से की गई बातचीत और कथित तौर पर उनकी गर्ल फ्रेन्ड्स के कई स्क्रीन शॉट्स अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए हैं। एक फोटो में शमी एक महिला के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उसे भी शमी की ‘गर्लफ्रेंड’ बताया गया है।
शमी की गर्लफ्रेंड बताते हुए भारतीय सहित कुछ विदेशी लड़कियों और महिलाओं की तस्वीर भी शेयर की गई है। इसके साथ ही उन्होंने शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रखी है। हालांकि पोस्ट वायरल होने के बाद हसीन जहां का फेसबुक अकाउंट डिलीट हो गया है।