भारतीय वायु सेना (IAF) के मार्शल और 5 स्टार रैंक प्राप्त अर्जन सिंह का शनिवार (16 सितंबर) को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया।
98 वर्षीय अर्जन गंभीर रूप से बीमार थे। उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च ऐंड रेफेरल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इससे पहले उन्हें आज (शनिवार) सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।
सिंह (98) भारतीय वायुसेना के एक मात्र अधिकारी हैं, जिनकी पदोन्नति पांच सितारा रैंक तक हुई है। यह सेना में फील्ड मार्शल के ओहदे के बराबर है।
पाकिस्तान ने 1965 में ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम शुरू किया जिसमें उसने अखनूर शहर को निशाना बनाया, तब सिंह ने साहस, प्रतिबद्धता और पेशेवर दक्षता के साथ भारतीय वायु सेना का नेतृत्व किया था।