शाहरुख खान और सचिन तेंदुलकर के बच्चों को पढ़ा चुकी है मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की छोटी बहन ममता दलाल

0

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। बेटे आकाश अंबानी की शादी के बाद से वो अक्सर अपनी बहू श्लोका मेहता के साथ दिखाई देती रहती है। हालाँकि, नीता अंबानी की बहन ममता दलाल के बारे में बहुत कम लोग ही जानते है।

मुकेश अंबानी

नीता अंबानी की छोटी बहन मुंबई के बड़े नामों में शामिल नहीं हैं, बेहद लो प्रोफाइल में रहने वालीं ममता दलाल पेशे से टीचर हैं। वह मुंबई के बहुचर्चित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का मैनेजमेंट संभालती हैं। इस स्कूल की चेयरपर्सन खुद उनकी बड़ी बहन नीता अंबानी हैं, वह खुद स्कूल में बच्चों को पढ़ाती भी हैं। स्कूल के प्रशासन का ध्यान रखने के बाद, वह ऊपरी केजी में छात्रों को भी पढ़ाती है। उन्हें सिलेब्रिटीज के बच्चों की टीचर के तौर पर जाना जाता रहा है।

ममता दलाल द्वारा पढ़ाए जाने वालों में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन भी शामिल हैं। एक इंटरव्यू में ममता दलाल ने बताया था कि वह शाहरुख खान और सचिन तेंडुलकर के बच्चों को पढ़ा चुकी हैं। अपने शिक्षण अनुभव के बारे में बोलते हुए ममता दलाल ने एक बार कहा था, “मैंने शाहरुख के बच्चों और सचिन के बच्चों को भी पढ़ाया है, लेकिन मेरे लिए सभी स्टूडेंट्स एक समान हैं। मैं सिर्फ छात्रों को पढ़ाती ही नहीं बल्कि वर्कशॉप और फिजिकल ऐक्टिविटीज भी कराती हूं।”

इसके विपरीत, नीता अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। वह मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की भी मालिक हैं और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं। नीता अंबानी और ममता दलाल दोनों एक समान दिखती हैं। दोनों रवींद्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल की बेटियां हैं। पिछली साल मार्च में श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी में ममता दलाल और मां पूर्णिमा दोनों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

बता दें कि, जब से श्लोका मेहता की शादी आकाश अंबानी से हुई है तब से वह भी खूब सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनकी फैन्स फॉलोइंग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। श्लोका मेहता फैमिली के बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभालती हैं। श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसैल मेहता की बेटी हैं। श्लोका एक बिजनेस वुमेन के साथ-साथ समाजसेविका भी हैं।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी से पहले नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी पिछले साल दिसंबर में आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं।

Previous articleराहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- मीडिया द्वारा ध्यान भटकाने से नहीं, खर्च बढ़ाने और गरीबों को पैसे देने से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था
Next articleपूर्व भारतीय एथलीट अमेरिका में अपनी मां और पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार