महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (21 अक्टूबर) को मतदान किया गया। महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर वोट डाले गए। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों की 51 सीटों पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हुई। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ‘‘महायुति’’ एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन अथवा ‘महा अघाड़ी’ (मोर्चा) के बीच है। इस चुनाव में 4,28,43,635 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,98,39,600 मतदाता मतदान के लिए योग्य हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं।
हरियाणा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और नई पार्टी ‘जजपा’ के साथ है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। हरियाणा में 1.83 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिसमें 85 लाख महिलाएं और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य में 19,578 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। महाराष्ट्र में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के तीन लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि हरियाणा में 75,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।
देखिए, लाइव अपडेट्स
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम में मतदान केंद्र नंबर 177 पर अपना वोट डाला।
Shah Rukh Khan and his wife Gauri cast their votes at polling booth no 177 in Bandra West, Mumbai. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/kp6kt9IYWw
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: बांद्रा वेस्ट में सचिन तेंडुलकर ने पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।
Mumbai: Sachin Tendulkar, wife Anjali and their son Arjun after casting their vote at a polling booth in Bandra (West). #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/SCMPcCOy03
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: अभिनेता प्रेम चोपड़ा और निर्देशक-गीतकार गुलजार बांद्रा (पश्चिम) के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
Mumbai: Veteran actor Prem Chopra and Director-lyricist Gulzar leave after casting their votes at a polling booth in Bandra(West) #MaharashtraElections2019 pic.twitter.com/Lj8zBms7EB
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे, पत्नी रश्मी और आदित्य, तेजस ने बांद्रा वेस्ट में वोट डाला। आदित्य इस बार वर्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।
Mumbai: Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray, wife Rashmi and sons Aditya and Tejas, after casting their vote in Bandra(East). Aditya Thackeray is a candidate from Worli constituency. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/nleuDjis35
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: पत्नी संग वोट डालने पहुंचे महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस
#MaharashtraAssemblyElections2019: Chief Minister Devendra Fadnavis, wife Amruta & mother Sarita after casting their vote, at a polling booth in Nagpur. pic.twitter.com/iDb5YgE8bt
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में डाला वोट
Mumbai: Actor Madhuri Dixit leaves after casting her vote at a polling booth in Bandra(West) #MaharashtraElections2019 pic.twitter.com/BwiFmUsCin
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: पुणे में मतदान के दौरान गई बिजली, कैंडल जलाकर हो रही वोटिंग
#MaharashtraAssemblyPolls: Power cut at a polling booth in Pune's Shivaji Nagar; voting underway. pic.twitter.com/DEMcctTE2t
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: भारी बारिश के बीच लातूर में वोटिंग करने पहुंचे लोग
People arrive to vote amid heavy rain, in Latur. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/JIpUSveGQc
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: सुबह 9 बजे तक मुंबई के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 5 फीसदी मतदान
5% polling till 9 am in Mumbai city district's 10 assembly constituencies. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/SoAz0UinLu
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने मतदान किया। रवि किशन मुंबई के गोरेगांव और पद्मिनी ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया।
#MaharashtraAssemblyPolls: Actor & BJP MP from Gorakhpur (UP) Ravi Kishan & actress Padmini Kolhapure cast their votes at polling booths in Mumbai's Goregaon & Andheri (West) constituency, respectively. pic.twitter.com/U1tKD18sYM
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और उनकी पत्नी वर्षा ने गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा से गोपाल अग्रवाल और कांग्रेस से अमर वरडे इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
#MaharashtraAssemblyPolls: Senior Nationalist Congress Party(NCP) leader Praful Patel & his wife Varsha cast their votes at a polling booth in Gondia assembly constituency. Gopal Agarwal from BJP & Amar Varade from Congress are contesting from this constituency. pic.twitter.com/9K0KJ715Y9
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया। गडकरी ने अपने पूरे परिवार के साथ नागपुर में वोटिंग की।
Union Minister Nitin Gadkari and wife Kanchan, after casting their vote in Nagpur. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/b8qLWHLYOi
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- सोनीपतः ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता और भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त ने डाला अपना वोट। वह कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा के खिलाफ मैदान में हैं।
Sonipat: Yogeshwar Dutt, Olympic Medallist & BJP candidate from Baroda casts his vote. He is contesting against Congress candidate Krishan Hooda. #HaryanaAssemblyPolls. pic.twitter.com/Qg5wCoGg4E
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: एनसीपी की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने बारामती में डाला अपना वोट। उनके चचेरे भाई अजीत पवार यहां से मैदान में हैं।
Maharashtra: Senior Nationalist Congress Party (NCP)leader Supriya Sule after casting her vote in Baramati. Her cousin and NCP leader Ajit Pawar is contesting against BJP's Gopichand Padalkar from the constituency. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/unsex40pLC
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: आदमपुर विधानसभा सीट से #BJP उम्मीदवार और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने डाला वोट। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिशनोई के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।
Haryana: TikTok star Sonali Phogat who is contesting on a BJP ticket from Adampur constituency, after casting her vote. She is up against senior Congress leader Kuldeep Bishnoi. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/1CabZLOAAT
— ANI (@ANI) October 21, 2019
- हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने हिसार में डाला वोट
Hisar: Haryana Pradesh Congress Committee President Kumari Selja casts her vote at polling booth number 103 in Yashoda Public School. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/kLNovytinv
— ANI (@ANI) October 21, 2019