लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राजधानी दिल्ली समेत सात राज्यों की 59 सीटों पर रविवार (12 मई) सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहा है। सात राज्यों के 10.17 करोड़ से अधिक मतदाता इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का बटन दबाकर 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 14 सीटें काफी खास हैं, क्योंकि यहां रोचक मुकाबला है।

मुरैना (मध्य प्रदेश) पर नरेंद्र सिंह तोमर (भाजपा) और राम निवास रावत (कांग्रेस) के बीच मुकाबला है। सन् 1996 से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली मुरैना ने लगातार भाजपा को वोट दिया है। गुना (मध्य प्रदेश) पर: ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस) और केपी यादव (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर है। भोपाल (मध्य प्रदेश) में दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से प्रमुख उम्मीदवार मेनका गांधी (भाजपा) और संजय सिंह (कांग्रेस) हैं।
इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) में मुख्य मुकाबला रीता बहुगुणा जोशी (भाजपा) और राजेंद्र प्रताप सिंह (सपा) के बीच है। आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) की सीट पर सभी की निगाहें लगी हैं। यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मुकाबला भोजपुरी फिल्मों के कलाकार और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ से है। आजमगढ़ लोसकभा सीट पर जातीय समीकरण यादवों के पक्ष में रहे हैं, जहां सवर्ण जातियों का 2.90 लाख वोट, ओबीसी का 6.80 लाख, दलित का 4.50 लाख और अल्पसंख्यक का 3.10 लाख हैं।
देखिए, लाइव अपडेट्स
- दिल्ली: नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और मुख्य चुनाव आयोग सुनील अरोड़ा ने अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल किया।
Delhi: NITI Aayog CEO, Amitabh Kant and Chief Election Commissioner, Sunil Arora after casting their votes. #Phase6 #LokSabhaEelctions2019 pic.twitter.com/pQgGGaGzo3
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- दिल्ली: माकपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने संचार भवन में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Delhi: Senior CPI(M) leader Prakash Karat after casting his vote at a polling booth in Sanchar Bhawan #LokSabhaElections2019 #Phase6 pic.twitter.com/N1vGRiKlw8
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- दिल्ली में अपना वोट डालने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास किसी बात का जवाब नहीं है। जनता बीजेपी के शासन से त्रस्त है, परेशान है, इसलिए इतना तो तय है कि बीजेपी की सरकार जा रही है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण चुनाव है क्योंकि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, अपने देश के लिए और इस बात को ध्यान में रखते हुए मैंने अपना वोट डाला।
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ लोधी इस्टेट के सरदार पटेल विश्वविद्यालय के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
Delhi: Earlier visuals of Priyanka Gandhi Vadra and Robert Vadra casting their vote at a polling booth in Sardar Patel Vidyalaya at Lodhi Estate #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/BNssOoIAQq
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- संप्रग अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला।
UPA Chairperson Smt Sonia Gandhi and Congress President @RahulGandhi cast their vote in the New Delhi constituency. #MeriAwazMeriCongress pic.twitter.com/q7onkieUpy
— Congress (@INCIndia) May 12, 2019
- दिल्लीः लोधी एस्टेट के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के पोलिंग बूथ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मतदान किया।
Delhi: Priyanka Gandhi Vadra and Robert Vadra leave after casting their vote at a polling booth in Sardar Patel Vidyalaya at Lodhi Estate #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/FDL6hHXtsq
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal casts his vote at a polling booth in Civil Lines. #LokSabhaElections2019 #Phase6 pic.twitter.com/AtVTdUMItm
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने औरंगजेब लेन के एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
Delhi: External Affairs Minister Sushma Swaraj after casting her vote at a polling booth in NP Senior Secondary School in Aurangzeb Lane. #LokSabhaElections2019 #Phase6 pic.twitter.com/OwqUzkY7Lt
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- पश्चिम बंगालः घाटल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी भारती घोष की गाड़ी पर हमला। बीजेपी ने इस हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया है।
West Bengal: Vehicles in BJP Candidate from Ghatal, Bharti Ghosh's convoy vandalized. BJP has alleged that TMC workers are behind the attack pic.twitter.com/xdsJNkKhV8
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- अपना वोट डालने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 बेरोजगारी, किसान नोटबंदी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ा गया। बहुत अच्छी लड़ाई हुई। चुनावी अभियान में नरेंद्र मोदी ने नफरत और हमने प्यार का इस्तेमाल किया। मुझे लगता है प्यार जीतेगा।
Congress President Rahul Gandhi after casting his vote: The election was fought on key issues including demonetization, farmer problems, Gabbar Singh Tax and corruption in #Rafale. Narendra Modi used hatred in the campaign and we used love and I am confident love will win pic.twitter.com/gE1BgvQzPc
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Delhi: Congress President Rahul Gandhi arrives to cast his vote at a polling booth in NP Senior Secondary School in Aurangzeb Lane. pic.twitter.com/KH6ngS7GqF
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी ने जंगपुरा के कमला नेहरू सरकारी सर्वोदय विद्यालय के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। अतिशि के खिलाफ पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी के गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली चुनाव मैदान में हैं।
AAP Candidate from East Delhi, Atishi after casting her vote at a polling booth in Kamla Nehru Govt Sarvodaya Vidyalaya in Jangpura. She is up against BJP's Gautam Gambhir and Congress's Arvinder Singh Lovely pic.twitter.com/eMJD9NmCqH
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- दिल्ली भाजपा प्रमुख और उत्तर-पूर्व दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने यमुना विहार में मतदान केंद्र संख्या 60 पर अपना वोट डाला। उनका मुकाबला कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप के दिलीप पांडे से है।
Delhi BJP Chief & party's candidate from North-East Delhi Manoj Tiwari casts his vote at polling booth number 60 in Yamuna Vihar. He is up against Congress's Sheila Dikshit and AAP's Dilip Pandey. #LokSabhaElections2019 #Phase6 pic.twitter.com/4NWJ8ZO24e
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के पांडव नगर में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया।
Delhi Deputy CM Manish Sisodia after casting his vote at a polling booth in Pandav Nagar, in East Delhi Constituency. #LokSabhaElections2019 #Phase6 pic.twitter.com/DoC4bdNuUz
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Delhi: President Ramnath Kovind casts his vote at a polling booth in Rashtrapati Bhawan #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/O14Q2yZQzt
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- लोकसभा चुनाव LIVE: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लोगों ने वोट करने की अपील करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि मतदान राष्ट्र निर्माण के प्रति आपका अधिकार और जिम्मेदारी है, जाइए और वोट डालिए।
Voting is your right and responsibility towards nation building. Go vote. @ecisveep #GotInked pic.twitter.com/DVHY1r4WnA
— Virat Kohli (@imVkohli) May 12, 2019
- उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन (पूर्व) के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।
Delhi: Former Delhi CM and Congress's candidate from North-East Delhi, Sheila Dikshit after casting her vote at a polling booth in Nizamuddin (East). #Phase6 #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/Gog0f9uHB6
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी गौतम गंभीर ने ओल्ड राजिंदर नगर के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। गंभीर के खिलाफ ‘आप’ ने आतिशी और कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को मैदान में उतारा है।
BJP Candidate from East Delhi Gautam Gambhir casts his vote at a polling booth in Old Rajinder Nagar. He is up against AAP's Atishi and Congress's Arvinder Singh Lovely pic.twitter.com/uzQZdH7qzN
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- हरियाणा: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुग्राम के पाइनक्रेस्ट स्कूल स्थित पोलिंग बूथ जाकर मतदान किया।
Haryana: Team India Captain Virat Kohli after casting his vote at a polling booth in Pinecrest School in Gurugram pic.twitter.com/z3vzJvxWSp
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- मध्य प्रदेश: आतंक की आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट की बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वह कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
Madhya Pradesh: BJP Bhopal candidate Pragya Singh Thakur after casting her vote. Digvijaya Singh is the Congress candidate from the constituency. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/d0Rc2RgwKO
— ANI (@ANI) May 12, 2019
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में लोगों से बढ़ी मात्रा में वोट डालने की अपील की।
Yet another phase of the 2019 Lok Sabha elections is here!
Urging all those whose constituencies are polling in today’s sixth phase to go out and vote. I hope youngsters are voting in record numbers. After all, their participation makes the polls even more special.
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) May 12, 2019
पूर्वी चंपारण (बिहार) में प्रमुख उम्मीदवार राधा मोहन सिंह (भाजपा) और आकाश सिंह (रालोसपा) हैं। हिसार (हरियाणा) में प्रमुख प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला (जननायक जनता पार्टी), भव्य बिश्नोई (कांग्रेस), बृजेंद्र सिंह (भाजपा) हैं। रोहतक (हरियाणा) से प्रमुख उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस), अरविंद शर्मा (भाजपा), धर्मवीर (इंडियन नेशनल लोकदल) हैं।
सोनीपत (हरियाणा) से प्रमुख उम्मीदवार भूपिंदर सिंह हुड्डा (कांग्रेस), रमेश चंद्र कौशिक (भाजपा), दिग्विजय चौटाला (जेजेपी), सुरेंद्र छिकारा (इनेलो) हैं। पश्चिम बंगाल के 2 लोकसभा सीटों के 2 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान : निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार पश्चिम बंगाल के दो संसदीय क्षेत्रों-बैरकपुर और आरामबाग (एससी) के दो मतदान केंद्रों पर 12 मई को दोबारा मतदान होगा। इन संसदीय क्षेत्रों में 6 मई को पांचवें चरण के अंतर्गत मतदान हुआ था।
राजधानी में त्रिकोणीय मुकाबला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस चुनाव में कांग्रेस अपनी खोई जमीन वापस हासिल करने की कोशिश में लगी हुई है। पार्टी 2014 के आम चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी। चुनाव प्रचार के दौरान फिल्मी सितारों ने जमीन पर उतरकर कांग्रेस, भाजपा और ‘आप’ के लिए वोट मांगे। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 164 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं, जिनमें 18 महिलाएं हैं।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली (दिल्ली) से प्रमुख उम्मीदवार मनोज तिवारी (भाजपा), शीला दीक्षित (कांग्रेस), दिलीप पांडे (आप) हैं। चांदनी चौक (दिल्ली) से प्रमुख उम्मीदवार हषर्वर्धन (भाजपा), जय प्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस), पंकज गुप्ता (आप) हैं। पूर्वी दिल्ली (दिल्ली) से मुख्य उम्मीदवार गौतम गंभीर (भाजपा), आतिशी (आप), अरविंदर सिंह लवली (कांग्रेस) हैं। दक्षिण दिल्ली (दिल्ली) से प्रमुख उम्मीदवार: रमेश बिधूड़ी (भाजपा), विजेंद्र सिंह (कांग्रेस), राघव चड्ढा (आप) हैं।