केरल के रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक को फेसबुक पर एक महिला के साथ यौन संबंध प्रसारित करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि युवती ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी का झांसा देकर उसने बलात्कार किया था।
लिनू नामक यह युवक पिछले 6 महीने से इस युवती के साथ प्रेम संबंध में था और इसने लड़की को शादी करने का झांसा दे रखा था। इस लड़की के साथ बलात्कार को फेसबुक के जरीए लाइव कर दिया। जबकि लड़की को इस बात के बारें में पता ही नहीं था।
पुलिस के मुताबिक, लड़की को इस बात का अहसास ही नहीं था कि उसके वीडियो बनाए जा रहे और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से उनको प्रसारित किया जा रहा है। युवक द्वारा इस लड़की के साथ सेक्स करते हुए वीडियो न सिर्फ सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे थे बल्कि यह वीडियो वाट्सऐप से भी साझा किए जा रहे थे।
लड़की ने बताया कि वह केरल में इडुक्की के आदितिली में एक कपडे़ के शोरूम की कर्मचारी है। जब इस मामले में पुलिस ने और अधिक वीडियो खोजने का प्रयास किया तो उन्हें लिनु के घर पर दबिश दी वहां उसके मोबाइल में सेक्स के और भी वीडियो पाए गए।
हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को उसकी सहमति के साथ यौन संबंध बनाए जा रहे है, फिर भी गिरफ्तारी के बाद लड़के पर मुकदमा दायर कर लिया गया है।
आपको बता दे कि इससे पूर्व स्वीडन में भी इसी प्रकार का एक मामला देखने में आया था जहां फेसबुक से गैंगरेप की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब लाइव स्ट्रीमिंग की इस वीडियो को फेसबुक से हटा दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लाइव स्ट्रीमिंग तकरीबन तीन घंटे तक चला। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि एक लड़का पिस्टल लिए हुए लड़की को धमका रहा है। लड़की को जान से मारने की धमकी देकर आरोपा खुद उससे ही उसके कपड़े उतरवाते हैं। इसके बाद बारी-बारी से तीनों उसका गैंगरेप करते हैं।
इस दौरान लड़के भी बारी-बारी से रेप का वीडियो बनाते रहते हैं। स्वीडन मीडिया के मुताबिक, यह घटना स्टोकहोम के उत्तर में स्थित उप्पसल इलाके में हुई। स्वीडन के एक टैबलॉइड अखबार ‘अफ्तॉनब्लोदेत’ की खबर के मुताबिक ये लाइव स्ट्रीमिंग एक क्लोज्ड फेसबुक ग्रुप में की गई थी।