दिल्ली में प्रदूषण के कारण हवा में लगातार कई जहरीले तत्वों के पाए जाने के बाद लोगों में सांस लेने मेें तकलीफ और दूसरी समस्यों पर पर दिल्ली सरकार की और से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एएनआई से बात की और कहा कि वह इसके लिए पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से मिलने के लिए समय मांग रहे है ताकि इस समस्या का जल्द निपटारा हो सके जबकि दूसरी तरफ पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा खेत जलाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवालिया निशान उठने शुरू हो गए है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अब इस मुद्दे पर जवाब दिया है। उन्होंने एएनआई से कहा, मैंने वीडियो नहीं देखा है। लेकिन खैरा जी ने विरोध जताने के लिए ऐसा किया है तो ये गलत है। जहां तक किसानों की बात है वो मजबूरी ऐसा कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीबाल ने पंजाब और हरियाणा में जो भी आम आदमी पार्टी से विधायक हैं उनसे पत्र लिखकर फसल जलाने के लिए मना किया था, लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल की बात का अमल न करते हुए पंजाब में एक विधायक ने खुद ही धान की फसल में आग लगा दी, विधायक की यह बारदात को कैमरे में कैद कर लिया गया हैं। उसके बाद ही विवाद शुरू हो गया और मुख्यमंत्री केजरीवाल को निशाने पर लिया जाने लगा।
जबकि कहा गया कि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा ने कहा कि वह इस क्षेत्र के किसानों के समर्थन में फसल जला रहे हैं। उन्होंने पराली जलाने पर किसानों को गिरफ्तार करने के फैसले के खिलाफ धान की फसल को जलाकर अपना विरोध जताया और इनके इस विरोध में वहाँ पर बहुत सारे लोग उपस्थित हुए।