KCET Results 2020: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2020 के परिणाम शुक्रवार (21 अगस्त) को घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in या karresults.nic.in पर घोषित किया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम 20 अगस्त को घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन अधिकारी ने कहा कि इसमें एक दिन की देरी हुई है। परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। 30 और 31 जुलाई को आयोजित सीईटी परीक्षा में लगभग 1.95 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
ऐसे चेक करें अपने परिणाम:
- आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in या karresults.nic.in पर जाएं।
- ET- 2020 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें।
- आपके परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।