लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी। बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी। सोमवार को महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है।
इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों पर मतदान की शुरुआत चौथे चरण यानी सोमवार से हुई है। साल 2014 में इन दोनों राज्यों की कुल 54 सीटों में से 52 पर बीजेपी को जीत मिली थी। पिछले साल इन दोनों राज्यों की सत्ता में वापसी कर कांग्रेस ने अपनी स्थिति 2014 के मुकाबले काफी मजबूत कर ली है।
मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों ने डाला वोट
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, करीना कपूर खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, उर्मिला मातोंडकर, माधुरी दीक्षित नेने, परेश रावल, अनुपम खेर, राहुल बोस, गुल पनाग, और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मुंबई में मतदान किया और अन्य लोगों से घरों से बाहर निकलकर मतदान करने का आग्रह किया।
अभिनेत्री करीना कपूर खान सोमवार को अपने दो साल के बेटे तैमूर अली खान को साथ लेकर वोट डालने पहुंची। दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस मौके पर करीना कैजुअल लुक में नजर आईं। स्टाइल आईकन करीना सादगी भरे लिबास में वोट डालने पहुंची। उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट और टॉर्न जींस पहन रखी थी। साथ ही उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और वह सनग्लासेज लगाए थीं।
वोट देने के बाद, करीना ने अपनी स्याही लगी उंगली को दिखाते हुए कैमरे के लिए पोज भी दिया। वहीं, तैमूर ओरेंज टी-शर्ट और ग्रीन शॉर्ट्स में नजर आए। करीना और तैमूर की तस्वीरों पर लोगों के कुच मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। लोग तैमूर के ओरेंज टी-शर्ट को भगवा कलर से जोड़कर खूब मजे ले रहे हैं। फिलहाल करीना ने “गुड न्यूज” की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं।
देखें, लोगों की प्रतिक्रियाएं:
Did Taimur meet Yogi ji recently?? pic.twitter.com/0TtYvn3Wvq
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) April 29, 2019
Is Taimur wearing a BJP flag as endorsement ? https://t.co/dcgbPjAiQD
— Pawan Durani (@PawanDurani) April 29, 2019
Taimur wearing @BJP4India colours…..? https://t.co/c0uLY3VZnq
— Nistula Hebbar (@nistula) April 29, 2019
Taimur is so cute ? pic.twitter.com/KhN6qBDv36
— Bhrustrated Chowkidar (@AnupamUncl) April 29, 2019
#VotingRound4
Taimur supporting BJP.#Phase4 #Bollywood #AbkiBaarKiskiSarkar #Elections2019 pic.twitter.com/fKKB4J6dFL— Proud Indian?? (@amit77_indian) April 29, 2019
So #Taimur gets #BJP outfit on pollday ! pic.twitter.com/nDMkFeGX0D
— T Sudheesh (@sudheeshdc) April 29, 2019
Taimur spotted in BJP's uniform. pic.twitter.com/vTPafMk4Mn
— St. Patriot (@NitinPathakDel) April 29, 2019
Baby #Taimur accompanies his mother, is in BJP theme color!
Is this a #SecretMessage or something? pic.twitter.com/wteKy2kq9c— Gopal Prasad (@gprasadadv) April 29, 2019