कर्नाटक में पिछले काफी समय से जारी सियासी उठापटक एक तरह से विराम लग गया है। कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार मंगलवार (24 जुलाई) को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में विफल रही और सरकार गिर गई। इसीके साथ राज्य में करीब तीन हफ्ते से चल रहे राजनीतिक ड्रामे का अंत हो गया। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को संख्या बल का साथ नहीं मिला और उन्होंने विश्वास मत प्रस्ताव पर चार दिन की चर्चा के खत्म होने के बाद हार का सामना किया।
विधानसभा में पिछले गुरुवार को उन्होंने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था। विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने ऐलान किया कि 99 विधायकों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया है जबकि 105 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया है। इस प्रकार यह प्रस्ताव गिर गया। एचडी कुमारस्वामी ने राजभवन जाकर राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
इस पूरे मामले पर लोग मजेदार मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में भाजपा और अमित शाह पर तंज कस रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी और कुमारस्वामी को भी घेरे में लिया जा रहा है। एक पत्रकार ने तंज कसते हुए लिखा, ‘BJP ने लोकतांत्रिक तरीक़े से कर्नाटक जीता!’ पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कई मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं।
देखें, लोगों की प्रतिक्रियाएं:
Koi roko isko. Bol raha hai……Mota bhai Karnataka DONE……ab Madhya Pradesh. ?? pic.twitter.com/5gPVexBE5B
— Krishna (@Atheist_Krishna) July 23, 2019
BJP ने लोकतांत्रिक तरीक़े से कर्नाटक जीता !
— Umashankar Singh (@umashankarsingh) July 23, 2019
कर्नाटक सरकार के गिरने से गोदी मीडिया में खुशी की लहर ?@LambaAlka
— MD Sabir Hussein (@MDSabirINC) July 23, 2019
Breaking news :- मध्यप्रदेश कांग्रेस खेमे मे हलचल तेज कर्नाटक से सरकार गिराऊ दस्ता तेजी से मध्यप्रदेश की और ✌️?? pic.twitter.com/M2xWIjRYew
— Ashwin bhatt (@liberal_brahmin) July 23, 2019
कर्नाटक तो बस झांकी है
मध्यप्रदेश राजस्थान बाकी है।#KarnatakaTrustVote ? pic.twitter.com/ugIkx2fLE3— Ā̷̢̅̈͆̉̔̚bhyuday HMP (@craziestlazy) July 23, 2019
कर्नाटक की सरकार गिर गयी …
मध्यप्रदेश में झटके की तीव्रता अधिक महसूस की गई,, जबकि राजस्थान में कमजोर ??#KarnatakaPoliticalCrisis pic.twitter.com/bADy0KFckY
— नीतू (@Nitu045) July 23, 2019
कर्नाटक तो बस झांकी है
मध्यप्रदेश राजस्थान बाकी है।#KarnatakaTrustVote ? pic.twitter.com/Ait7P2YdWB— Dilip Panchal?? (@panchal_dillip) July 23, 2019
मित्रों ये बोल रहा है कर्नाटक में तो BJP की वापसी करा दी , अब अगला नम्बर राजस्थान व Mp का है ।। #मोटा_भाई?? pic.twitter.com/SSDAnCC0XK
— Nisha Guragain⏺️ (@imnisha0009) July 23, 2019
जल्द ही कनार्टक में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी BJP
इसके साथ ही भाजपा ने कहा है कि वह जल्द ही कनार्टक में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद भाजपा के दफ्तर में जश्न का माहौल है। माना जा रहा है कि भाजपा कर्नाटक के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। भाजपा अगले दो दिनों में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। बीएस येदियुरप्पा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।
‘राजनीतिक खरीद-फरोख्त’ के खिलाफ होगा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन
कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी नीत सरकार का विश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने ‘अनैतिक ढंग’ से भले ही संख्या के मामले में बढ़त हासिल कर ली, लेकिन उसे और सहयोगी जद(एस) को नैतिक जीत मिली है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस भाजपा की इस ‘राजनीतिक खरीद-फरोख्त’ के खिलाफ अब देशभर में प्रदर्शन करेगी।
The Congress party will hold nation wide protests against the immoral political destabilization carried out by the BJP. 6/6
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) July 23, 2019
कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी ने ट्वीट कर कहा, ‘कर्नाटक में भाजपा द्वारा सरकार गिराना देश में अब तक की सबसे जघन्य राजनीतिक खरीद-फरोख्त है। यह केंद्र सरकार, राज्यपाल, महाराष्ट्र सरकार और भाजपा नेतृत्व द्वारा मिलकर किया गया।’ उन्होंने कहा, “हमारे जो विधायक पार्टी के साथ खड़े रहे और जिन कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक नैतिकता को बरकरार रखने की लड़ाई लड़ी वो बड़े सम्मान के हकदार हैं।”
वेणुगोपाल ने दावा किया, ‘भाजपा सदन में भले ही संख्या के मामले में भारी पड़ी, लेकिन कांग्रेस और जद(एस) ने नैतिक जीत हासिल की।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘भाजपा द्वारा अनैतिक ढंग से सरकार गिराने’ के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी।