राजधानी दिल्ली में गुरुवार (18 जनवरी) की शाम को आयोजित एक डिनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दरअसल, वायरल हो रही इस तस्वीर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हाल के वर्षों में राजनीतिक ‘दुश्मन’ बने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि यह डिनर बेहद खास साबित हुआ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में आयोजित जीएसटी कौंसिल की बैठक के बाद सीएम केजरीवाल की ओर से मशहूर फाइव सेंसेज गार्डन में कौंसिल के सभी सदस्यों के लिए यह डिनर आयोजित किया गया था। जिसमें वित्त मंत्री जेटली भी पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पास में बैठे, उनके बीच बातचीत हुई और दोनों के चेहरों पर मुस्कराहट दिख रही थी।
इस दुर्लभ संयोग को देखकर डिनर में शामिल अन्य अतिथि भी हैरान होने के साथ-साथ काफी अच्छा महसूस कर रहे थे।इस पार्टी की कुछ तस्वीरें आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों नेता एक दूसरे के साथ बहुत ही खुशमिजाजी के साथ मुलाकात की और साथ में बहुत ही आराम से बैठे हैं।
Delhi CM @ArvindKejriwal, Dy CM @msisodia & Minister @ImranHussaain met Dignitaries from different states at a Dinner with GST Council. pic.twitter.com/BgFY4pMf55
— AAP (@AamAadmiParty) January 18, 2018
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य के फूड एंड सप्लाई और पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन, गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी पहुंचे थे। इनके अलावा अन्य राज्य के गणमान्य व्यक्ति और जीएसटी काउंसिल के सदस्य भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
बता दें कि डीडीसीए भ्रष्टाचार का मामला उठाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के वित्त मंत्री अरुण जेटली से तल्ख रिश्ते जगजाहिर हैं। जेटली ने हाई कोर्ट में केजरीवाल पर 20 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा भी किया हुआ है। अभी यह मामला कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में यह दृश्य बाकी राजनेताओं के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर गया।
देखिए, ट्विटर पर लोगों ने कैसे मजे लिए
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में जेटली केजरीवाल के इस डिनर में जाने को तैयार नहीं थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा अनुरोध करने पर वह उसमें शामिल हुए। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गई है। लोग अलग-अलग अंदाज में इस कमेंट कर मजा ले रहे हैं। देखिए कुछ मजेदार ट्वीट:-
https://twitter.com/JaiWadhwa11/status/954044739661148161
Hahahahah look at Jutley’s face
— Shubham K Singh (@i5hubham) January 18, 2018
एक दिन में अरविंद केजरीवाल अपने सबसे दो "करीबी दोस्तों" से मिले। नितिन गडकरी से साथ यमुना की सफाई को लेकर रोडमैप पर चर्चा, बाद में वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ जीएसटी काउंसिल की डिनर पार्टी में मुलाकात। बदले बदले से सरकार नज़र आते हैं pic.twitter.com/vgdVWe21vM
— ASHUTOSH MISHRA (@ashu3page) January 18, 2018
वो तो जी बस DDCA के मामले में जो मानहानि का केस किया है,जेतली जी ने उस सिलसिले में मिलने गए थे????
— Kumar Sanjay (@bhupalsanjay) January 19, 2018
जेटली: और केजरीवाल और सिसोदिया जी क्या चल रहा है?
केजरीवाल और सिसोदिया: नोटबन्दी के बाद से अपना तो जो भी है बस चंदे से चल रहा है जी। pic.twitter.com/11yQc7FCaF— संदीप_Vyas ?? (@SirSandeep_) January 19, 2018
https://twitter.com/Ram_Jethmalani_/status/954213797073371136
केजरीवाल जेटली की डिग्री चेक करते हुए pic.twitter.com/RbsJx4Fft4
— ?® (@Being_HMP) January 19, 2018