IPL 2017: पुणे ने स्टोक्स को रिकॉर्ड 14.5 करोड़ में खरीदा, 12 करोड़ में RCB के हुए मिल्स

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दसवें सीजन के लिए सोमवार(20 फरवरी) को बेंगलुरु में देश-विदेश के सभी खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। इस नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को पुणे सुपरजायंट्‍स ने रिकॉर्ड 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा। स्टोक्स आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए हैं।

(Photo: PTI)

वहीं, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को 12 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा। ट्रेंट बोल्ट को केकेकआर ने 5 करोड़ में और कगिसो रबाडा को डेयरडेविल्स ने 5 करोड़ में खरीदा। प्रक्रिया शुरू होते ही किंग्स इलेवन पंजाब ने इंग्लैंड के प्लेयर इयोन मोर्गन को 2 करोड़ में खरीद लिया। वहीं भारत के इरफान पठान को कोई खरीददार नहीं मिला।

स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन उन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। उन्हें हासिल करने के लिए शुरू में दिल्ली और सनराइजर्स भिड़ते नजर आए, लेकिन पुणे ने अचानक मैदान में उतरकर बाजी पलटते हुए उन्हें 14.5 करोड़ में हासिल किया।

इस नीलामी में कई दिगग्ज भारतीयों के अलावा अफगानिस्तान और युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के खिलाड़ियों पर भी निगाहें हैं। यह दस साल के चक्र की आखिरी नीलामी होगी। इससे पहले रविवार(19 फरवरी) को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी के पद से हटा दिया। धोनी की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को पुणे का कप्तान बनाया गया है।

बता दें कि आईपीएल-10 का पहला मैच इस साल पांच अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा, वहीं लीग का फाइनल मुकाबला इसी स्टेडियम में 21 मई को होगा। इस दौरान 10 स्थानों पर 47 दिन तक खेले जाएंगे। इस कार्यक्रम के तहत आईपीएल की प्रत्येक टीम कुल 14 मैच खेलेगी।

Previous articleUP polls: Rebels close to Shivpal Yadav may turn ruling Samajwadi Party’s apple cart
Next article“Narendra Modi and Amit Shah are ‘terrorists’, they create terror”