केरल बाढ़: भारतीय नौसेना के जवानों ने एयरलिफ्ट कर ऐसे बचाई गर्भवती महिला की जान, देखिए वीडियो

0

केरल में बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, राज्यों के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने शुक्रवार (17 अगस्त) को बताया कि राज्य में बाढ़ से अब तक 167 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे राज्य से बाढ़ की खौफनाक तस्वीरें आ रही हैं।

भारतीय नौसेना के जवान राज्यों के अलग-अलग जिलों में फंसे लोगों को हवाई मार्ग से निकाल रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार(17 अगस्त) को भारतीय नौसेना ने अपने बचाव अभियान का एक वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहीं है।

वीडियो में देखा जा रहा है कि भारतीय नौसेना के जवान एक हेलिकॉप्टर के जरीए एक गर्भवती महिला को बचा रहा है।  विडियो में दिख रहा है कि महिला की मदद के लिए हेलिकॉप्टर से रस्सी लटकाई गई है, जिसे महिला की कमर से ऊपर बांध दिया जाता है और धीरे-धीरे उन्हें ऊपर खींच लिया जाता है। जिसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

राज्य में 1.5 लाख से ज्यादा बेघर और विस्थापित लोग राहत शिविरों में हैं। सूत्रों ने बताया कि राज्य के 14 जिलों में से एक को छोड़ कर सभी हाई अलर्ट पर हैं। प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से गुरुवार सुबह फिर बात की और स्थिति से निपटने में केंद्र की मदद का उन्हें आश्वासन दिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के करीब 540 कर्मियों की 12 सीटों को भी केरल भेजा गया है।

Previous articleKerala floods: Watch Indian Navy rescue pregnant woman, gives birth to baby boy
Next articleWATCH- AIMIM corporator nearly lynched after he opposes condolence for Atal Bihari Vajpayee, video goes viral