प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने गुरुवार (14 सितंबर) को अहमदाबाद में भारत की पहली बुलेट ट्रेन की नींव रखी। मुंबई से अहमदाबाद रूट पर चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन के जरिये यात्री समुद्र के अंदर यात्रा करने का रोमांच अनुभव कर सकेंगे। सरकार ने कहा है कि 15 अगस्त 2022 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें 88 हजार करोड़ का कर्ज जापान देगा। इस कर्ज का ब्याज मात्र 0.1 फीसदी होगा, जिसे 50 साल में चुकाना होगा। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन हुआ है, जब 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होंगे तब मैं और शिंजो आबे बुलेट ट्रेन में एक साथ बैठेंगे।
शिंजो आबे का जोरदार स्वागत
इससे पहले जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे बुधवार(13 सितंबर) को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आबे का स्वागत किया। शिंजो आबे ने बुधवार को अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा की शुरूआत पीएम मोदी के साथ खुली जीप में करीब आठ किलोमीटर लंबे एक भव्य रोड शो के साथ की।
राष्ट्रीय ध्वज का हुआ अपमान?
इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि शिंजो आबे के स्वागत में अहमदाबाद की सड़कों पर देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और जापान के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) का झंडा लगाया गया है। यह खबर सोशल मीडिया के साथ-साथ गुजरात के स्थानीय मीडिया में भी छाया हुआ है।
यह तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस और सोशल मीडिया यूजर्स बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं। यूजर्स इसे तिरंगे का अपमान बता रहे हैं। बीजेपी का झंडा ऊपर और तिरंगा नीचे होने की तस्वीर वायरल होने के बाद गुरुवार रात ट्विटर पर #Anti_National_BJP ट्रेंड करने लगा। इस हैशटैक के जरिए लोगों ने बीजेपी के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की।
देश के राष्ट्रीय ध्वज से ज्यादा ऊंचाई पर बीजेपी का झंडा फहराने की यह तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बीजेपी कार्यालय पर 15 अगस्त को फहराए गए झंडे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें बीजेपी का झंडा ऊपर और तिरंगा नीचे देख यूजर्स ने जमकर पार्टी की खिंचाई की थी।
देखिए, कैसे सोशल मीडिया लोगों ने BJP को आड़े हाथ लिया:-
BJP Gujarat Welcomes Japanese PM With BJP Flag Waving On TOP OF INDIAN FLAG with violation of FLAG CODE OF CONDUCT #Anti_National_BJP pic.twitter.com/DrPOAzACqt
— Niraj Bhatia (@bhatia_niraj23) September 14, 2017
So they place their party flag above the Indian Flag and call themselves Nationalist! #Anti_National_BJP pic.twitter.com/PaRC5n7ui3
— Rohan Gupta (@rohanrgupta) September 14, 2017
क्या अब भाजपा का झंडा भारत के तिरंगे से भी ऊपर रहेगा..? राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाला क्या कहलायेगा..? राष्ट्रद्रोही..?#Anti_National_BJP pic.twitter.com/3Ra45SPOJO
— Jitu Patwari (@jitupatwari) September 14, 2017
देश तो आज़ाद है, पर गुजरात..? क्यों गुजरात में तिरंगा भाजपा के ध्वज से नीचे रखा गया है..? राष्ट्रध्वज का अपमान कब तक..? #Anti_National_BJP
— Jitu Patwari (@jitupatwari) September 14, 2017
So the party that keeps distributing Nationalist certificates now chooses to place their flag over India flag. Wow! #Anti_National_BJP pic.twitter.com/MyAwAzJSfX
— Hasiba ? (@HasibaAmin) September 14, 2017
For #Anti_National_BJP
Party Flag Has Always Been
Above National Flag pic.twitter.com/D3WRnLFfkO— Geet V (@geetv79) September 14, 2017
New India में तिरंगा से ज्यादा महत्व कमल छाप झंडा का है देश बदल रहा है
कमल नहीं झुकने दूंगा#Anti_National_BJP@ pic.twitter.com/rH4IvMYr6t— Vatan Dagar (@Vatan_Dagar) September 15, 2017
https://twitter.com/PainoliD/status/908532920557617153
BJP Gujarat Welcomes Japanese PM With BJP Flag Waving On top of Tiranga . भगवा ऊंचा रहे हमारा#Anti_National_BJP pic.twitter.com/AbkIaG4VAP
— Md Asif Khan آصِف (@imMAK02) September 14, 2017