उत्तर प्रदेश: कैराना से BJP सांसद हुकुम सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

0

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद हुकुम सिंह का शनिवार (3 फरवरी) को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया।

सिंह 79 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने शोक प्रकट करते हुए ट्विटर पर कहा, “सांसद और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्री हुकुम सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा की और किसानों के कल्याण के लिए काम किया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ है।”

बता दें कि हुकुम सिंह उत्तर प्रदेश से सात बार विधायक रहे और 2014 के चुनावों में लोकसभा में प्रवेश से पहले राज्य में मंत्री थे।

Previous articleJ&K’s PDP-BJP government approves withdrawal of cases against 9,730 stone pelters, amnesty to more than 4,000 people
Next articleजम्मू-कश्मीर: पत्थरबाजों पर मेबरबान PDP-BJP सरकार, 9,730 युवाओं के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की दी मंजूरी