जयपुर की एक लड़की को ट्वीट करना अपनी जान पर भारी पढ़ गया। इस लड़की ने जिम्नास्ट दीपा कर्माकर को लेकर एक ट्वीट किया था जो अब उसके लिए जी का जंजाल बन गया है। उसके इस एक ट्वीट की वजह से लोगों ने उसे जान से मारने की धमकियां दे डाली। लड़की इतनी घबरा गई कि उसने प्राइवेट साइबर सेल पर मदद के लिए मैसेज लिख दिया।
दरअसल लड़की ने ट्वीट किया कि दीपा, प्रूडोनोवा कर इस डैम्ड कंट्री के लिए जान जोखिम में क्यों डाल रही हो। यह ट्वीट 14 अगस्त को किया गया था। ट्वीट पढ़ते ही देशभर में लोगों ने ट्विटर पर ही उसे जान से मारने और दुष्कर्म करने की धमकियां दे डाली। इन धमकियों से यह लड़की इतनी घबरा गई कि उसने प्राइवेट साइबर सेल पर मदद के मैसेज लिख दिया।